गुरुवार, 8 मई 2008

भारत में 50 लाख की बाइक !

भारत में बढ़ रहे हैं रफ्तार के दीवाने

बाइक बनाने वाली दुनियाभर की दिग्गज कंपनियों ने भारतीय बाजार में धूम मचाने की ठान ली है। तेजी से तरक्की की राह पर चलने वाले भारत में स्पीड के दीवानों की संख्यां बढ़ती जा रही है। साथ ही भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाइक का बाजार है और इसे कंपनियां नजरअंदाज नहीं करना चाहतीं। और यही वजह है कि यमाहा, हार्ले डेविडसन के बाद अब इटली की कंपनी दुकाती ने अपनी पच्चास लाख की बाइक भारतीय बाजार में लांच की है। दुकाती की बाइक की इंजन 200 हॉर्स पॉवर की है । दुकाटी दुनिया भर से साठ देशों में छे सेग्मेंट में अपनी बाइक बेचती है। इसकी पावर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछली 17 वर्ल्ड सुपर बाइक चैंपियनशिप में से 14 इसने जीती है।

आइए अब नजर डालते हैं दुनियाभर की कुछ और महंगी बाइक्स पर। जो महंगी तो हैं पर इनकी तूफानी स्पीड को पकड़ने वाला कोई नहीं है।
सुजुकी हायाबुसा

सबसे पहले बात जापानी कंपनी सुजुकी की। जिसकी बाइक हायाबुसा ने पूरी दुनिया तूफान उठा दिया। जी हां प्रति घंटे इसकी स्पीड है 319 किलोमीटर। ताकत है 171 हॉर्स पावर की । 2001 में हुए एक टेस्ट में इस बाइक ने दुनिया की सबसे तेज चलनेवाली बाइक का खिताब जीता है। इसमें 1340 सीसी की इंजन है। 16 वाल्व हैं। यूरो थ्री स्टैंडर्ड का प्रमाण इसे मिला हुआ है। इसे 1999 में लांच किया गया। और तब से पिछले साल तक 1 लाख बाइक बिक चुकी है। कीमत मात्र 5 लाख रुपए हैं। लेकिन 100 फीसदी से ज्यादा कस्टम ड्यूटी अलग से देनी होगी।

यामाहा YZF-R1

इसके बाद बारी आती है यामाहा के yzf-r 1 की। जिसमें 998 सीसी की इंजन लगी है। 16 वाल्व इसमें भी हैं। कीमत है साढ़े चार लाख रुपए। कस्टम ड्यूटी अलग से।

होंडा सीबीआर 1000 आरआर

तूफान से बातें करने में होंडा की cbr1000 rr भी पीछे नहीं है। इसमें 599 सीसी की इंजन लगा है। 16 वाल्व हैं। ताकत है 124 एचपी। इसे 1992 में लांच किया गया। कीमत साढ़े चार लाख के करीब। कस्टम ड्यूटी अलग से।

कावासाकी निंजा

कावासाकी की निंजा बाइक भी दुनियाभर में काफी पॉपुलर है। क्योंकि ये थोड़ी इकॉनोमिकल है। इसमें 4 stroke649 सीसी की इंजन लगी है। 8 वाल्व हैं। यानी दूसरी गाड़ियों के चार सिलंडर के मुकाबले इसमें केवल दो सिलंडर लगे हैं। हर सिलंडर में चार वाल्व लगे हैं। गाड़ी को अच्छी तरह कंट्रोल में करने के लिए इसमें ट्रिपल petal डिजाइन ब्रेक डिस्क लगाया गया है। कीमत है करीब 3 लाख रुपए। कस्टम ट्यूटी एक्सट्रा।

कोई टिप्पणी नहीं: