शुक्रवार, 12 सितंबर 2008

दुनिया की सम्मानित कंपनियों में RIL

रिलायंस इंडस्ट्रीज को मिला सम्मान निजी क्षेत्र की भारत की नंबर वन कंपनी रिलायंस इडस्ट्रीज ने अब दुनिया की सबसे ज्यादा सम्मानित कंपनियों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। दुनिया की 100 सबसे ज्यादा सम्मानित कंपनियों में केवल एक भारतीय कंपनी रिलायंस इडस्ट्रीज को शामिल किया गया है। अमेरिकी बिजनेस डेली वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दुनिया की 100 सबसे सम्मानित कंपनियों की लिस्ट जारी की है। जिसमें पहले नंबर पर है जॉनसन एंड जॉनसन, दूसरे नंबर पर है प्रॉक्टर एंड गेम्बल और तीसरे नंबर पर है टोयोटा मोटर्स।  इस लिस्ट में रिलायंस को 83 वें नंबर पर रखा गया है। दुनिया की सबसे सम्मानित कंपनियां जॉनसन एंड जॉनसन- 1 प्रॉक्टर एंड गेम्बल -2 टोयोटा मोटर्स- 3 रिलायंस इंडस्ट्रीज- 83 रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और आरआईएल के लिए काम करने वाले हजारों कर्मचारियों सहित देश के लिए ये एक गौरव की बात है। दुनिया की 100 सबसे ज्यादा सम्मानित कंपनियों की लिस्ट में ब्रिक देशों यानी ब्राजील, रूस, भारत और चीन की हिस्सेदारी 10 फीसदी से भी कम है। इस लिस्ट में भारत की एक कंपनी और रूस की चार कंपनियों के साथ चीन और ब्राजील की केवल दो-दो कंपनियां शामिल हैं। जबकि 100 सम्मानित कंपनियों की लिस्ट में अमेरिका की 38कंपनियां और ब्रिटेन की 11 कंपनियां शामिल हैं। 100 सम्मानित कंपनियों में भागीदारी भारत - 1 रूस- 4 ब्राजील- 2 चीन- 2 अमेरिका- 38 ब्रिटेन- 11 यानी भारत में भले ही अरबपतियों की संख्यां में लगातार इजाफा हो रहा है लेकिन कंपनियों के ब्रांड को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अभी भी लंबी दूरी तय करने की जरूरत है।  

कोई टिप्पणी नहीं: