शनिवार, 29 नवंबर 2008

कम हुई कैश फिर भी मुकेश की ऐश

भारत के सबसे अमीर आदमी ग्लबोल मंदी के इस दौर में भारत के अरबपतियों की संपत्ति में सेंध लग चुकी है। पिछले साल के मुकाबले उनकी संपत्ति में करीब 60 फीसदी की कमी आई है। और इस गिरावट में सबसे ज्यादा 32 अरब 50 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है छोटे अंबानी यानी अनिल अंबानी को। लेकिन इस माहौल में भी संपत्ति के मामले में अपबपतियों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी है। जिनके शेयर ज्यादा गिरे वो नीचे हो गया और जिनके कम गिरे वो ऊपर हो गया। और बाजार के इसी उतार-चढ़ाव ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पहली बार भारत का सबसे अमीर आदमी बना दिया है। जी हां अमेरिकी मैगजीन फोर्ब्स ने भारत के अरबपतियों की जो नई लिस्ट जारी की है। उसमें पहले नंबर पर मुकेश अंबानी को जगह दी गई है। मुकेश ने संपत्ति के मामले में स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल को पीछे छोड़ दिया है। -मुकेश अंबानी के पास कुल संपत्ति 20 अरब 80 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। जो कि पिछले साल तक 49 अरब डॉलर की थी। लेकिन पिछले साल के मुकाबले इनकी संपत्ति में 28 अरब 20 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है। लेकिन इस गिरावट में भी मुकेश बन गए हैं विजेता। यानी कि भारत का सबसे अमीर आदमी। - पिछले कई सालों से पहले नंबर पर आसीन लक्ष्मी मित्तल भारत के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति है 20 अरब 50 करोड़ डॉलर की रह गई। लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति में एक साल में 30 अरब 50 करोड़ डॉलर की कमी आई है। पिछले साल उनकी संपत्ति 51 अरब डॉलर की थी। - तीसरे स्थान पर हैं मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी। अनिल अंबानी की कुल संपत्ति फिसलकर पहुंच चुकी है 12 अरब 50 करोड़ डॉलर पर। मंदी के माहौल में शेयर बाजार में आई भारी गिरावट की वजह से अनिल अंबानी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। एक साल पहले अनिल के पास 45 अरब डॉलर की संपत्ति थी। यानी कि केवल 12 महीनों में 32 अरब 50 करोड़ डॉलर की सेंध अनिल अंबानी की संपत्ति में लग चुकी है। - चौथे नंबर पर हैं भारती एयरटेल के मालिक सुनील मित्तल। सुनील मित्तल की कुल संपत्ति 7 अरब 90 करोड़ डॉलर की। जो कि पिछले साल तक 19 अरब डॉलर की थी। यानी कि केवल एक साल में सुनील भारती मित्तल की संपत्ति में 11.1 अरब डॉलर की गिरावट आई है। - भारत के सबसे अमीर आदमियों में पांचवें स्थान पर हैं डीएलएफ के के पी सिंह का। के पी सिंह के पास फिलहाल 7 अरब 80 करोड़ डॉलर की संपत्ति बची है। जो कि पिछले साल थी 35 अरब डॉलर की। यानी कि एक साल में इनकी संपत्ति में 27.2अरब डॉलर की सेंध लग चुकी है। यही नहीं पिछले साल जहां एक अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति रखने वालों की संख्यां भारत में 54 थी। वो अब घटकर 27 पर पहुंच चुकी है।  

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

मुकेश को गम के साथ खुशी मिली है। एक तरफ पैसे कम होने का गम तो दूसरी ओर नंबर वन बनने की खुशी।