सोमवार, 21 सितंबर 2009

भारत में 6 करोड़ की कार

अल्टीमेट एरो:दुनिया की सबसे तेज कार दुनिया की सबसे तेज कार भारत में धूम मचाने को तैयार है। भारत में जैसे जैसे लोगों के पास पैसे बढ़ रहे हैं। रफ्तार के दीवानों की संख्या भी उसी रफ्तार में बढ़ रही हैं। और इसे भुनाने के लिए दुनियाभर की कार बनाने वाली कंपनियों ने भारत की ओर अपना स्टेयरिंग मोड़ दिया है। अब कार के लिए करोड़ों रुपए खर्च में लोग नहीं हिचक रहे हैं। इसे देखते हुए कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एसएससी यानी शेल्बी सुपरकार ने दुनिया में सबसे तेज चलने वाली अपनी कार अल्टीमेट एरो को भारतीय बाजार में उतारने का मन बनाया है। इसे सबसे पहले मुंबई में लांच किया जाएगा। उसके बाद इसे दिल्ली में लांच किया जाएगा। भारतीय बाजार में इस कार की कीमत होगी 6 करोड़ रुपए। इस कार की रफ्तार होगी प्रति घंटे 413 किलोमीटर। जी हां, यही वजह है कि इस कार को दुनिया में सबसे तेज रफ्तार वाली कार का तमगा हासिल है। दुनिया में कोई भी कार इसका पीछा नहीं कर सकती। ये है सुपर कार। जिसकी सवारी करने का सपना दुनियाभर में लोग देखते हैं।  भारत में सुपरकार के दीवानों के लिए ये किसी आश्चर्य से कम नहीं  है कि शेल्बी सुपरकार अपनी अल्टीमेट एरो को भारत में लांच करने वाली है। क्योंकि अबतक अमेरिका के अलावे इसे केवल रुस में ही लांच किया गया है। यानी भारत दुनिया का तीसरा ऐसा देश होगा जहां दुनिया की सबसे तेज चलने वाली कार बिकेगी।   दुनिया की सबसे तेज चलने वाली 6 करोड़ की इस टू सीटर कार में लगा है 6.35 लीटर की ट्वीन टर्बो वी8 इंजन। पावर है 1183 बीएचपी का।  यही वजह है कि हवाई जहाज की आधी स्पीड से आप इस कार में धूम मचा सकते हैं। ये कार बना है लाइटवेट टाइटेनियम और कार्बन फाइबर से। महज सवा दो घंटे में ये कार आपको दिल्ली से पटना पहुंचा देगी। जीरो से 60 की स्पीड पकड़ने में इस कार को लगती है महज 2.7 सेकेंड का समय। कंपनी का मानना है कि वो कुछ दर्जन कार हर साल भारतीय बाजार में बेच लेगी।

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

अल्टीमेट एरो सही में अल्टीमेट है...लेकिन देश के 99 फीसदी लोगों और सड़कों के पहुंच के बाहर है!