सोमवार, 3 अक्तूबर 2011

काम पर लौटे मारुति के कर्मचारी

कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति के मानेसर प्लांट में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। कर्मचारियों ने कंपनी की ज्यादातर मांगे मांग ली है। इससे कंपनी को राहत मिली है। हड़ताल के दौरान कंपनी को करीब 1000 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।

मारुति के मानेसर प्लांट में एक महीने तक चली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई। कर्मचारियों ने मारुति सुजूकी मैनेजमेंट के सामने घुटने टेक दिए। मैनेजमेंट की शर्तों के मुताबिक आज से सभी कर्मचारी काम पर लौट आए। मैनेजमेंट ने हड़ताल के दौरान बर्खास्त किए गए 62 कर्मचारियों में से 33 को काम पर वापस रखने का भरोसा दिया है। जबकि 29 कर्मचारियों के खिलाफ प्रबंधन ने कंपनी के नियमों के मुताबिक कार्रवाई करने की बात कही है।

एक महीने के अंदर ही कर्मचारियों का सब्र का बांध टूट गया। क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति खराब होने लगी थी। ऐसे में कर्मचारियों ने - नो वर्क नो पे- के नियम भी मान लिया। यानी अब हड़ताल के दिनों के पैसे भी कर्मचारियों को नहीं मिलेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: