शनिवार, 2 जून 2012

सोना हुआ तीस हज़ारी


सोने की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोने का भाव तीस हजार के पार पहुंच चुका है। दुनिया के कई देशों में मंदी की आशंका से दुनिया की सबसे भरोसेमंद कमोडिटी सोने की चमक जबरदस्त तेजी आई है।

भारतीय अर्थव्यवस्था की गिरती हालत में निवेशकों ने सोने की तरफ रुख कर लिया है। देशभर में सोने की जमकर खरीदारी हो रही है। निवेशक सोने में निवेश को सुरक्षित मान रहे हैं।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 960 रुपए की तेजी दर्ज की गई। जिससे प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 30300 रुपए  पर पहुंच गया है।

अमेरिका के खराब बेरोजगारी आंकड़ों को देखते हुए निवेशकों को मंदी का डर सता रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार कॉमैक्स पर सोने के भाव एक ही दिन में 3 फीसदी चढ़ गए हैं। जिसका असर घरेलू बाजार में देखने को मिला। निवेशक सोने में जमकर पैसे लगा रहे हैं। साथ ही दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट के चलते भी सोने पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। केवल इस हफ्ते सोने का भाव 3.5 फीसदी चढ़ा है। जनवरी के बाद पहली बार सोने में इतनी तेजी दर्ज की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: