गुरुवार, 31 मई 2007

निवेशक न हों गुमराह

निवेश करने से पहले बचत करना जरूरी होता है। लेकिन हर बचत करने वाला निवेश नहीं करता है। यही वजह है कि आज भी देश में निवेशकों की संख्यां नाम मात्र की ही हैं। लेकिन बचत करने वाले उनसे सैकड़ों गुना ज्यादा हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है। जानकारी की कमी। अभी भी ज्यादातर लोग निवेश के लिए सोना और ज़मीन से ज्यादा नहीं सोच पाते हैं। क्योंकि ये परंपरा सदियों से चली आ रही है। लेकिन देश की प्रगति के साथ ही अब लोगों की सोच धीरे धीरे बदल रही है। आज निवेश के लिए ऑप्शन सीमित नहीं है। म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार, रियल्टी(फ्लैट्स), शहर के आस-पास की ज़मीन में निवेश का फायदा अब धीरे धीरे लोगों की समझ में आने लगा है। इस तरह के सैकड़ों ऑप्शन अब लोगों के पास मौजूद हैं। लेकिन अभी भी मुट्ठी भर पढ़े लिखे लोग ही इसका फायदा उठा पा रहे हैं। और उनमें से भी कुछ लोग गलत जानकारी की वजह से अपनी खून पसीने की गाढ़ी कमाई गंवा बैठते हैं। इस स्तंभ के जरिए हम एक छोटी सी कोशिश कर रहे हैं लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने की। और उद्देश्य यही है कि ये जानकारी शहर से लेकर गांवों तक पहुंचे। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा पाएं।