बुधवार, 30 नवंबर 2022

आज बाजार में गिरावट संभव!

 



पिछले 4 दिनों से सभी ग्लोबल संकेतों से ऊलट भारतयी बाजार में तेजी का आलम बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में कल मिलाजुला या यों कहें कि फ्लैट करोबार देखा गया । चीन में कोरोना की सख्ती लगातार बनी हुई है। टेक शेयरों लगातार गिरवाट देखी जा रही है। पिछले तीन दिनों से नैस्डेक और एस एंड पी में गिरवाट भरा कारोबार देखने को मिल रहा है। कल डाओ में हमज 3 प्वाइंट की बढ़त रही।

 आज यूएस फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल का आज बयान आने वाला है। जिसमें साफ हो पाएगा कि इस बार भी ब्याज दरों में 75 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी होगी या फिर ब्याज दरों में कम बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू होगा।

क्रूड की कीमतों ने यू टर्न लिया है आज फिर से कुछ तेजी दिख रही है कच्चे तेल में। यानी पेंट्स और ऑयल मार्केटिंग शेयरों में आज इसका असर देखने को मिल सकता है। वहीं अलीबाबा आज जोमैटो में ब्लॉक डील के जरिए शेयर बेच सकता है। वहीं RBI कल डिजिटल करेंसी का पायलट प्रोजक्ट जारी करेगा। आज भारत के दूसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े आएंगे। अगर जीडीपी ग्रोथ में ज्यादा गिरावट रही तो इसपर बाजार रियएक्ट कर सकता है। साथ ही कई दिनों में अपने ऊपरी स्तर पर टिके रहने की वजह से बाजार में वॉल्यू थीन हो चुका है और बाजार थोड़ा थका-थका सा लग रहा है। बाजार को और ऊपर जाने के लिए एक नए ट्रिगर की जरूरत है। डीएलएफ को पीछे छोड़ते हुए अडानी ग्रुप ने एशिया के सबसे बड़े झुग्गी बस्ती धारावी की रिडेवलपमेंट की बोली जीत ली है। इसके लिए ग्रुप ने 5 हजारा करोड़ रुपए से ज्यादा की बोली लगाई थी।

 कल FII ने कैश मार्केट में 1241 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। वहीं DII ने भी कल 744 करोड़ की खरीदारी की है। वहीं वायदा में FII ने 5372 करोड़ रुपए की बिकवाली इंडेक्स ऑप्शन में की है।

 आज बाजार में फ्लैट ओपनिंग देखने को मिल सकता है। जबकि लाल निशान में बंद होने के संकेत दिख रहे हैं। निफ्टी को पहला सपोर्ट 18500 पर और दसरा 18400 पर दिख रहा है। जबकि बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 42800 और दूसरा 42500 पर दिख रहा है।  

मंगलवार, 29 नवंबर 2022

ग्लोबल बाजार दे रहे हैं आज भारतीय बजार में गिरावट के संकेत!

 



तमाम ग्लोबल संकेतों के देखने लगता है कि आज बाजार में गिरावट भरा कारोबार हो सकता है। कल अमेरिकी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। डाओजोंस में करीब 500 अंकों की गिरावट दर्ज की है। एस एंडी पी और नैस्डेक भी करीब 1.5 परसेंट गिरावट के साथ बंद हुए। एसजीएक्स निफ्टी में भी करीब 70 अंकों की गिरावट देखी जा रही है। यूएस फ्यूचर्स में लगभग फ्लैट कारोबार हो रहा है। जबकि एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखा जा रहा है। हांगकांग के बाजार में करीब 3 परसेंट की तेजी है। जबकि जापान के निक्केई में आधा परसेट से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है।

 

हालांकि कल भारतीय बाजार ने सभी ग्लोबल संकेतों को नकारते हुए रिकॉर्ड ऊंचाई को छू लिया था। लेकिन आज के संकेतों से लगता नहीं है कि बाजार आज एक और नई ऊंचाई को छूएगा। चीन में कोविड का कहर जारी है। चीनी में प्रतिबंधों के चलते ग्लोबल सप्लाई पर असर देखा जा रहा है। एप्पल के शेयर करीब 2 परसेंट गिरकर बंद हुए। कमोडिटी और क्रूड की डिमांड में कमी बदस्तूर जारी है। सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। US डॉलर इंडेक्स 106 के ऊपर बरकरार है।

 

कच्चे तेल के भाव गिरने का असर ऑयल मार्केटिंग कंपनयों और पेंट शेयरों पर देखने को मिल सकता है। ब्रोकरेज हाउस ने एबी फैशन(सिटी, टार्गेट 405 रुपए), श्रीराम ट्रांसपोर्ट(सिटी, टार्गेट 1650 रुपए), पेटीएम(सीएलएसए, टार्गेट 650 रुपए), डायमिया भारत(जेफरीज, टार्गेट 2060 रुपए) में खरीदारी की राय दी है।

 

शेयर जिसपर नजर रखने की जरूरत है सबसे पहला नाम है अदनी इंटरप्राइजेज का जिसने वेल्थ फंड से 5 अरब डॉलर जुटाने की खबर को खारिज कर दिया है। विप्रो ने अमेजन वेब सर्विस के लिए स्किल गिल्ड प्रोग्राम लॉन्च किया है। ल्यूपिन ब्राजील की सब्सिडियरी के लिए Bausch Health के 9 ब्रांड के राइट्स खरीदेगी। अरविंद स्मार्ट स्पेसेस ने बंगलुरु 'Arvind Greatlands' प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। पीएनबी कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी का ई ऑक्शन करने वाली है। धर्मज क्रॉप के आईपीओ का आज दूसरा दिन है, प्राइस बैंड 216-137 करोड़ रुपए।

DII ने कल कैश मार्केट से 87 करोड़ की और FII ने 935 करोड़ की खरीदारी की है। जबकि FII ने 2538 करोड़ की इंडेक्स ऑप्शन में खरीदारी की है।

 

भारतीया बाजार का आज भी गिरावट के साथ शुरूआत होन के संकेत हैं। ऊंचाई पर बाजार में आज मुनाफावसूली देखी जा सकती है। गिरावट के साथ ही बाजार बंद होने के संकेत लग रहे हैं। निफ्टी का पहला सपोर्ट 18400 और दूसरा 18300 पर दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 42900 और दूसरा 42700 पर दिख रहा है।

सोमवार, 28 नवंबर 2022

भारतीय बाजार के लिए आज साबित हो सकता है ब्लैक मंडे!

 



शुक्रवार को अमेरिका में ब्लैक फ्राइडे मनाया गया। इस मौके पर वहां के बाजारों में आधे दिन का ही कामकाज हुआ। ऐसा लगता है कि आज भारत में ब्लैक मंडे मनाया जाएगा खासकर भारतीय बाजार में। क्योंकि दुनियाभर के बाजार पर चीन के कोविड संकट का असर दिख रहा है। सभी एशियाई बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी फ्यूचर्स में जबरदस्त गिरावट का आलम है। एसजीएक्स निफ्टी में 100 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। नायमेक्स क्रूड 75 के नीचे तो ब्रेंट 82 डॉलर के के नीचे कारोबार कर रहा है। 

डॉलर इंडेक्स फिलहाल 106 के ऊपर है इसीलिए सोना चांदी लगभग फ्लैट कारोबार कर रहा है। चीन के कई शहरों में जीरो कोविड पॉलिसी का विरोध हो रहा है। चीन के कई शहरों में करोड़ों लोग करीब 100 दिनों से घरों में बंद है। सख्त कोविड प्रतिबंध के खिलाफ शंघाई सहित कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। शुक्रवार को ही चीन ने RRR में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी। ताकि कोविड सख्ती से इंडस्ट्री को हुए नुकसान को कुछ कम किया जा सके और लिक्विडिटी की समस्या पैदा ना हो। लेकिन दिन प्रतिदिन वहां कोविड की संख्या में इजाफा होता जा रहा है।

चीनी कोविड संकट का ही असर है कि क्रूड, स्टील सहित तमाम कमोडिटी की कीमतें गिरी हुई हैं। हालांकि चीन प्लस वन की बात होती जरूर है लेकिन चीन जैसे इफ्रास्ट्रक्चर को विकसित होने में प्लस वन देश जो भी बनेंगे उन्हें काफी मशक्कत करनी होगी।

शुक्रवार को FII ने कैश बाजार में 369 करोड़ की खरीदारी की थी। इसीलिए अंतिम कारोबार में बाजार ग्रीन में  आ गया था। DII ने भी शुक्रवार को 295 करोड़ रुपए की कैश मार्केट में खरीदारी की थी। इंडेक्स ऑप्शन में हालांकि FII ने साढ़े 6 हजार करोड़ से ज्यादा की खरीदारी की थी।

 कुछ शेयर जिसपर आज नजर रखी जा सकती है। IEX के बोर्ड ने 200 रुपए प्रति शेयर बायबैक को मंजूरी दे दी है। हीरो मोटो 1 दिसंबर से अपनी गड़ियों का दाम बढ़ाएगा इसी दिन ऑटो सेल्स के आंकड़े भी आएंगे। इंडिगो बी777 एयरक्राफ्ट को वेट लीज पर लेगा। बजाज ऑटो स्नैपवर्क टेक में 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा। लेमनट्री जमशेदपुर में 42 कमरों का होटल खोलेगा।

 

तमाम ग्लोबल संकेतों को देखने से लग रहा है कि बाजार आज गैप डाउन यानी गिरावट के साथ खुलेगा और दिनभर गिरावट भरा ही कारोबार होगा और बंद भी गिरावट के साथ ही होगा। ऐसे में आज रेजिस्टेंस नहीं सिर्फ बाजार को सपोर्ट की ज़रूरत है। निफ्टी का पहला सपोर्ट 18350 पर और दूसरा 18300 पर दिख रहा है। जबकि बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 42800 और दूसरा 42600 पर दिख रहा है।

 

शुक्रवार, 25 नवंबर 2022

भारतीय बाजार में आज मुनाफावसूली का दिन!

 



कल अमेरिकी बाजार थैंक्सगिविंग डे के अवसर पर बंद थे। आज ब्लैक फ्राइडे के मौके पर अमेरिकी बाजार में आधा दिन का कारोबार होगा। हालांकि ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। हांगकांग, दक्षिण कोरिया और जापान के बाजार में गिरावट है जबकि शंघाई के बाजार में हल्की तेजी है।

 चीन में कोरोना का कहर जारी है। कल एक दिन में वहां 30 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मामले आए हैं। इस वजह से क्रूड, मेटल सहित कई दूसरे कमोडिटी की डिमांड में कमी देखी जा रही है और इसका असर इनके भाव पर देखने को मिल सकता है। हालांकि यूरोप और अमेरिका में मंदी की आशंका अभी भी बरकरार है। शायद यही वजह है कि जितने भी प्रीसियम मेटल हैं जैसे सोना, चांदी, पल्लेडियम, प्लैटिनम में तेजी देखी जा रही है।

 आज ज़िम लैब की NSE में लिस्टिंग होने वाली है BSE में ये पहले से ही लिस्टेड है। जून 2018 में इसकी लिस्टिंग बीएसई में हुई थी तब से अबतक इसने 85 फीसदी रिटर्न दिया है।

 पेटीएम के शेयर पर सिटी ने खरीदारी की राय दी है और टार्गेट दिया है 1055 का। गोल्डमैन सैक्स ने KPIT TECH पर 930 के टार्गेट के साथ खरीदारी की राय दी है। वहीं जेपी मॉर्गन ने 1775 के टार्गेट के साथ एसबीआई लाईफ पर खरीदारी की राय दी है।

 ल्यूपिन को US FDA से 8 आपत्तियां मिली हैं इस खबर का असर इसके शेयर पर देखने को मिल सकती है। पीवीआर ने तिरुवनंतपुरम में 12 स्क्रीन का सुपरप्लेक्स खोला है। लॉरस लैब इथान एनर्जी में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। इन शेयरों पर नजर रखी जा सकती है।

FII ने कल 1232 करोड़ की खरीदारी कैश मार्केट में की है। वहीं DII ने 235 करोड़ की बिकवाली की है। वहीं वायदा में FII ने 14342 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।

 तमाम संकेतों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि बाजार आज गैपडाउन के साथ खुलेगा और गिरावट के साथ ही बंद होगा। चूंकि बैंक निफ्टी ऑल टाईम हाई पर है और कल निफ्टी ऑल टाईम हाई पर बंद हुआ था। ऐसे में शिखर से मुनाफावसूली के पूरे संकेत दिख रहे हैं। निफ्टी का पहला सपोर्ट 48400 और दूसरा 48300 पर दिख रहा है वहीं बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 42900 और दूसरा 42700 पर दिख रहा है।