शुक्रवार, 18 नवंबर 2022

भारतीय बाजार तेजी के साथ खुलकर गिरावट के साथ हो सकता है बंद!



 

भारतयी बाजार के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहन वाला है। कल अमेरिकी बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी फ्यूचर्स अभी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। एसजीएक्स निफ्टी में करीब 50 अंकों की तेजी है। एशियाई बाजारों में भी मालाजुला रुख देखने को मिल रहा है। कोरिया, हांगकांग, जापान के बाजारों में तेजी है वहीं शंघाई में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है।

 

हालांकि ग्लोबल इकोनॉमी की हालत ठीक नहीं दिख रही है। जापान में महंगाई 40 साल के शिखर पर तो ब्रिटेन में 41 साल के शिखर पर है। अमेरिका में होम सेल्स में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सितंबर के 1.3 परसेंट के मुकाबले अक्टूबर में अमेरिका में होम सेल्स में 4.2 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिकी फेड के 3 गवर्नर ने संकेत दे दिए हैं कि ब्याज दरें बढ़ने का सिलसिला फिलहाल जारी रह सकता है।

 साथ ही कोविड की वजह से चीन की हालत नाजुक बनी हुई है। कल एक दिन में चीन में कोविड के 23000 मामले सामने आए हैं। क्रूड का सप्लाई बढ़ गया है लेकिन डिमांड लगातार कम हो रहे हैं इससे ब्रेंट गिरकर 90 डॉलर के करीब लुढ़क चुका है। कुल मिलाकर ग्लोबल संकेत मंदी की ओर ही इशारा कर रहे हैं। इकोनॉमी को रफ्तार देने के लिए ब्रिटेन की ऋषि सुनक की सरकार ने 5500 करोड़ पाउंड का फिस्कल राहत प्लान पेश किया है। इसके अलावा एनर्जी कंपनियों पर विंडफॉल टैक्स 25 से बढ़ाकर 35 परसेंट कर दिया गया है। वहीं टॉप टैक्स रेट के दायरे में अब सवा लाख पाउंड सालाना कमाने वाले लोग भी आएंगे। पहले ये सीमा डेढ़ लाख पाउंड थी।

 विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कल कैश में 618 करोड़ रुपए की खरीदारी की है जबकि डीआईआई ने भी महज 449 करोड़ की खरीदारी की है। हालांकि वायदा खासकर इंडेक्स ऑप्शन में एफआईआई ने 6862 करोड़ की खरीदारी की है।

 लॉकइन पीरियड खत्म होने पर संस्थागत निवेशक न्यू एज कंपनियों पर कहर बरपा रही हैं। कल पेटीएम करीब 10 परसेंट टूटा वहीं आज नायका की बारी है। गिरते क्रूड का सकारात्म असर ऑयल एक्प्लोरेशन कंपनियों को हो सकता है।

 बाजार का आज का टोन कुलमिलाकर नकारात्मक ही दिख रहा है। ऐसे भी बाजार अपने ऑलटाईम हाई के करीब है। बैंक निफ्टी लगातार आउटपरफॉर्म कर रहा है। खासकर सरकारी बैंकों के अच्छे प्रदर्शन की वजह से। आज बाजार को अगर कोई ट्रिगर मिला तो ही ऊपर जाएगा नहीं तो आज भी गिरावट के साथ बंद होने की पूरी संभावना है। निफ्टी का पहला सपोर्ट 18200 पर और दूसरा 18000 पर दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 42300 और दूसरा 42100 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: