गुरुवार, 10 नवंबर 2022

गैप डाउन खुलने के बाद बढ़त के साथ हो सकता बाजार बंद!

 




भारतीय बाजार के लिए आज ग्लोबल संकेत मिलेजुले हैं। अमेरिकी बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुए। Dow करीब 2 परसेंट तो S&P करीब 2.5 परसेंट और नैसडेक भी 2 परसेंट गिरकर बंद हुए। वजह अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजे हैं तो अभी तक क्लियर नहीं हो पाए हैं। रिपब्लिकन को जितनी उम्मीद थी उतनी सीटें नहीं आई हैं। हालांक अमेरिकी फ्यूचर्स में तेजी देखी जा रही है। एशियाई बाजारों का भी मिलाजुला रुख है। अक्टूबर में चीन का WPI गिरकर -1.3 परसेंट पर आ गया है। जिसका असर चीन और हांगकांग बाजार पर दिख रहा है। हांगकांग करीब ढाई परसेंट और शंघाई करीब 1 परसेंट नीचे है। जापान और कोरिया के बाजारों में भी गिरावट दिख रही है। क्रूड और मेटल में सुस्ती दिखाई दे रही है। BINANCE के FTX अधिग्रहण रद्द करने का असर क्रिप्टों करेंसीज पर दिख रहा। बिटक्वाइन सहित सभी क्रिप्टो करेंसी में भारी गिरावट देखी जा रही है। 

 कल तमाम पॉजेटिव संकेतों के बावजूद भारतीय बाजार पर दबाव देखने को मिला था। लेकिन आज के निगेटिव खबरों को लगता है बाजार डिस्काउंट कर चुका है। क्योंकि जितनी भी ग्लोबल खबरें है उससे इंडियन ग्रोथ स्टोरी पर ज्यादा असर होने वाली है। क्रूड और मेटल के सस्ता होने का फायदा ही भारतीय इकोनॉमी को होता दिख रहा है। FII ने कल कैश मार्केट में 387 करोड़ की खरीदारी की है लेकिन DII ने 1060 करोड़ की बिकवाली की है। वायदा बाजार में FII की 4560 करोड़ की कल खरीदारी रही है।

 तमाम संकेतों के आधार पर ये कहा जा सकता है कि गिरावट के साथ बाजार के खुलने के साथ दिनभर के कारोबार के दौरान सुधार देखने को मिल सकता है। और हो सकता है कि बाजार फ्लैट या हरे निशान में बंद हो। बैंक निफ्टी का 41300 पर सपोर्ट दिख रहा है जबकि 41900 पर रेजिस्टेंस है। वहीं निफ्टी का 18000 पर सपोर्ट और 18300 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: