मंगलवार, 22 नवंबर 2022

हां! शुरुआती तेजी के बाद लगातार चौथे दिन गिरेगा भारतीय बाजार!



कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। DOW में 45 और NASDAQ में 121 प्वाइंट की गिरावट दर्ज की गई वहीं S&P 15 प्वाइंट गिरकर 3950 पर बंद हुआ। ट्रेडर्स को US फेड मिनट्स का इंतजार कर रहे हैं उन्हें लगता है कि इस बार भी 75 बेसिस प्वाइंट की ही बढ़ोतरी होने वाली है। चीन में कोविड से हालात बिगड़ने लगे हैं। US में लिस्टेड चीन के शेयरों में 3.5% की गिरावट दर्ज की गई है।  Guangzhou में कोविड की वजह से लॉकडाउन लगा दिया गया है।

टेस्ला के शेयर नवंबर 2020 के बाद के निचले स्तर पर पहुंच चुका है। कल टेस्ला के शेयरों में 6 परसेंट से ज्यादा की गिरावट देखी गई। फेसबुक और दूसरी टेक कंपनियों सहित ट्विटर में भी छंटनी प्रक्रिया चल रही है। ट्विटर के सेल्स डिपार्टमेंट में अक्टूबर अंत तक 7000 कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी है।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। हांगकांग का बाजार भी शुरूआती तेजी गंवा चुका है। कोस्पी और शंघाई में भी गिरावट है। कच्चे तेल में सुस्ती जारी है। नायमेक्स क्रूड 80 डॉलर के करीब तो ब्रेंट भी 88 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। अमेरिकी फ्यूचर लगभग फ्लैट कारोबार कर रहा है। क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट है। बिटकॉइन का भाव 16 हजार डॉलर के नीचे लुढ़क गया है। एक सकारात्म संकेत ये है कि एसजीएक्स निफ्टी करीब 50 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है जो कुछ समय पहल करीब 80 प्वाइंट था। यानी एसजीएक्स निफ्टी पर भी दबाव बन रहा है।

 

गोल्ड, सिल्वर, पल्लेडियम, प्लैटिनम सहित तमाम प्रसियस मेटल में तेजी है। 2 साल और 10 के अमेरिकी बॉन्ड का यील्ड भी बढ़ रहा है। कच्चे तेल की उबाल सुस्त पड़ रही है। ये तीनों ही संकेत मंदी के हैं। ऐसे में अमेरिकी ब्याजा दर में 75 बेसिस की बढ़ोतरी करता है तो वो आग में घी का काम करेगा।

आज भारतीय बाजार हल्की तेजी में खुलेगा और दिनभर उतार-चढ़ाव भरा कारोबार के बाद गिरावट के साथ बंद हो सकता है। निफ्टी का तगड़ा रेजिस्टेंस 18300 पर है। जबकि सपोर्ट 18100 पर पहला और 18000 पर दूसरा। वहीं बैंक निफ्टी का रेजिस्टेंस 42500 पर दिख रहा है। जबकि बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 42250 पर वहीं दूसरा 42100 पर दिख रहा है।

कुछ शेयर जिसपर नजर रख सकते हैं जैसे NYKAA में आज ब्लॉक डील के हो सकता है। नायका में  0.65 परसेंट हिस्सेदारी बेच सकता है लाइट हाउस PE फंड। NDTV में अतिरिक्त 26 परसेंट हिस्सेदारी के लिए आज खुलेगा अदानी ग्रुप का ओपन ऑफर। 587 रुपए है इश्यू प्राइस वाले KAYNES TECHNOLOGY की लिस्टिंग आज होने वाली है।

 

 

कोई टिप्पणी नहीं: