मंगलवार, 15 नवंबर 2022

भारतीय बाजार में आज भी गिरावट रहने की संभावना!

 



तमाम ग्लोबल संकेत आज मिलेजुले लग रहे हैं। अमेरिकी बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुए। डाओ में 200 से ज्यादा एस एंड पी में 30 प्वाइंट से ज्यादा और नैस्डेक में 125 प्वाइंट से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। लेकिन एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। चीन और हांगकांग के बाजार में मामूली तेजी है जबकि दक्षिण कोरिया और जापान के बाजार में मामूली गिरावट दिख रही है। चीन का अक्टूबर की इंडस्ट्रीयल आउटपुट 5.3% के अनुमान से कम यानी 5% पर रहा है।

 

आज भारत के आयात निर्यात के आंकड़े आने वाले हैं।  FUSION MICRO FINANCE की आज लिस्टिंग है। 368 रुपए इसका इश्यू प्राइस था। PB FINTECH  में आज प्री आईपीओ लॉकइन पीरियड खत्म हो रहा है। यानी पॉलिसी बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। क्रूड कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। ब्रेंट का भाव 93 डॉलर के नीचे फिसल चुका है। L&T INFOTECH में माइंडट्री का मर्जर आज पूरा हो रहा है। इसके साथ ही LTMINDTREE देश की पांचवी सबसे बड़ी आईटी कंपनी बन चुकी है।

 

बायोकॉन के नतीजे खराब रहे हैं वहीं दूसरी तिमाही में ओएनजीसी के नतीजे बेहतर रहे हैं। NMDC के नतीजे खराब रहे हैं तो अपोलो टायर्स के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। कैश में FII ने कल 1089 और DII ने 47 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। वहीं वायदा में FII ने 3196 करोड़ की बिकवाली की है।

 

चूंकि बाजार लगभग अपने शिखर पर है और थोड़ा सा कंसोलिडेट करने की कोशिश में है लेकिन जिस तरह से अमेरिकी बॉन्ड का यील्ड एक बार फिर से बढ़ने लगा है और क्रूड के भाव गिर रहे हैं ये ग्लोबल इकोनॉमी के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। एसजीएक्स निफ्टी में फिलहाल 50 प्वाइंट की तेजी है यानी बाजार आज हल्के ग्रीन में खुल सकता है। लेकिन ज्यादा देर तक बाजार की हरियाली टिक नहीं पाएगी। और बाजार का आज भी गिरावट के साथ बंद होने की पूरी संभावना है। बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 41800 पर और दूसरा सपोर्ट 41600 पर दिख रहा है। जबकि निफ्टी का पहला सपोर्ट 18300 पर है जिसका आज टूटने की पूरी संभवना है यानी दूसरे सपोर्ट पर निफ्टी राहत ले सकता है और वो है 18100 का। 18450 पर निफ्टी का बहुत जबरदस्त रेजिस्टेंस है।  

कोई टिप्पणी नहीं: