गुरुवार, 24 नवंबर 2022

आज भी भारतीय बाजार बम-बम कर सकता है!

 


 दुनियाभर के संकेतों के देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आज भी भारतीय बजारों में रौनक रहेगी। कल अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए। हालांकि वॉल्यूम ज्यादा नहीं देखने को मिला। डाओ में एक चौथाई फीसदी और नैस्डेक में करीब 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली। वहीं एस एंड पी आधा फीसदी चढ़कर बंद हुआ।

कल FII ने कैश बाजार में 790 करोड़ की बिकवाली की वहीं DII ने 413 करोड़ की खरीदारी की है। FII ने वायदा बाजार में 14415 करोड़ की खरीदारी की है। और आज बाजार दोपहर बाद अगर थोड़ा बहुत करेक्ट हुआ तो उसकी वजह FII बन सकता है यानी की FII की आज मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है।

 ब्रोकरेज फर्म की राय आज कुछ कंपनियों पर आई है। HSBC ने  जुबिलेंट फूड की 750 रुपए टार्गेट के साथ खरीदारी की राय दी है। वहीं DELHIVERY की भी खरीदारी की राय है लेकिन टार्गेट घटाकर 455 रुपए कर दिया है।

 आज की बड़ी खबर है टाटा कंज्यूर से जुड़ी हुई। टाटा कंज्यूमर बिसलेरी को 7000 करोड़ रुपए में खरीदेगी। टाटा कंज्यूमर के साथ पिछले 2 साल से बातचीत चल रही थी। टाटा ग्रुप के टॉप मैनेजमेंट से मिले प्रोमोटर रमेश चौहान। SBI कार्ड्स की CRO अपर्णा कुप्पूस्वामी ने इस्तीफा दिया। बायोकॉन ने मोटापे और शुगर टाईप टू में काम आने वाली दवा Liraglutide के कमर्शियलाइजेशन के लिए यूरोपीयन कंपनी के साथ सेमी एग्रीमेंट किया है।

 कुल मिलाकर आज भारतीय बाजार से लिए तमाम संकेत सकारात्म दिख रहे हैं। ऐसे में बाजार आज गैपअप के साथ खुल सकता है। क्योंकि एसजीएक्स निफ्टी भी करीब 60 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। लेकिन आज बाजार में मुनाफावसूली भी देखने को मिल सकती है। क्योंकि आज मंथली एक्सपायरी का दिन है। कुलमिलाकर आज निफ्टी का पहला रेजिस्टेंस 18350 और दूसरा 18400 पर दिख है। जबकि बैंक निफ्टी का पहला रेजिस्टेंस 42800 और दूसरा 42900 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: