बुधवार, 16 नवंबर 2022

फ्लैट ओपनिंग के बाद बाजार में गिरावट संभव!

 



तमाम ग्लोबल संकेतों के  देखने से लगता है कि आज बाजार में गिरावट भरा कारोबार हो सकता है। क्योंकि कल अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त यानी लगभग फ्लैट बंद हुए हैं। वहीं एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। कल भारत के अक्टूबर के एक्सपोर्ट इंपोर्ट के आंकड़े आए हैं उसमें व्यापार घाटा बढ़ता दिख रहा है। हलांकि महंगाई से जरूर थोड़ी राहत मिली है। सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ आज आरबीआई की बैठक है जिसमें डिपॉजिट ग्रोथ पर चर्चा की संभावना है।

 पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर से 2024 में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति के उम्मीदवार होगें। रूस और नाटो के रिश्ते तल्ख हो गए हैं। दरअसल कल एक रूस में निर्मित मिसाइल पोलैंड में गिरा जिससे दो लोगों की मौत हो गई। इसपर NATO अलाइंस देशों की आज बैठक होने वाली है। उधर चीन के राष्ट्रपति और शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच मुलाकात ज्यादा सकारात्मक नहीं रही। बाइडेन ने चीन पर कोल्ड वॉर मानसिकता का आरोप लगाया और ताइवान पर ज्यादा सख्ती का विरोध जताया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भी कल बिकवाली की है 


पोलैंड में गिरे मिसाइल का असर आज दुनियाभर के बाजारों की तरह भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। और मिसाइल की तरह बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है। टेंशन और तनाव भरे माहौल में ग्लोबल संकेत नकारात्म लग रहे हैं। ऐसे में आज निफ्टी को बड़े सपोर्ट की जरूरत लग रही है। बैंक निफ्टी को उससे भी बड़ा सपोर्ट चाहिए क्योंकि PSU बैंकों को RBI की फटकार भी मिलने वाली है। ऐसे में आज निफ्टी का पहला सपोर्ट 18200 और दूसरा 18000 पर दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 42100 और दूसरा सपोर्ट 41900 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: