सोमवार, 14 नवंबर 2022

भारतीय बाजार में आज मुनाफावसूली का दिन!

 


भारतीय बजार के लिए आज के ग्लोबल संकेत मिलेजुले लग रहे हैं। शुक्रवार को आईटी शेयरों में अच्छी खरीदारी से नैस्डेक करीब 2 परसेंट की तेजी के साथ बंद हुए। जबकि डाओ जोंस और एस एंड पी में हल्की तेजी देखी गई। आज भारतीय बाजार में भी आईटी शेयर अच्छा कर सकते हैं। भारत के WPI के आंकड़े 12 बजे आएंगे और बाजार बंद होने के बाद CPI आंकड़े आंएगे यानी WPI का असर आज भारतीय बाजार पर देखने को मिलेगा।

 

एशियाई बाजारों के संकेत मिलेजुले दिख रहे हैं। जापान के निक्केई में करीब एक परसेंट की गिरावट देखी जा रही है। जबकि हांगकांग के हेंगसेंग में करीब 3 परसेंट की तेजी है। वहीं चीन के शंघाई में आधा परसेंट की मामूली बढ़त है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लगभग फ्लैट कारोबार कर रहा है।

 

2 साल के अमेरिकी बॉन्ड की यील्ड 4 परसेंट के ऊपर बरकरार है। जबकि 10 साल के बॉन्ड की यील्ड में फिर से तेजी दिख रही है और ये 3.9 पर पहुंच चुका है। यील्ड का बढ़ना बाजार के लिए निगेटिव होता है। साथ ही अगर छोटी अवधि के बॉन्ड का यील्ड ज्यादा बढ़ता है तो उसे मंदी का इंडीकेटर्स की तरह देखते हैं।

चीन में कुछ पॉलिसी शिफ्ट देखा जा रहा है। संपति और कोविड से जुड़े कड़े नियमों में कुछ छूट दी गई है। जिससे चीन में डिमांड बढ़ सकते हैं इसका असर क्रूड और मेटल पर दिख सकता है। कॉपर पिछले 6 दिनों में 14 परसेंट बढ़ा है। ब्रेंट का भाव भी 96 डॉलर को पार कर चुका है।

 

दो IPO पर आज नजर रख सकते हैं:

 KEYSTONE REALTORS  IPO

आज खुला, प्राइस बैंड 514 – 541 रु/शेयर

INOX GREEN ENERGY IPO

पहले दिन 46% भरा, प्राइस बैंड 61-65 रु/शेयर

 

शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद कुछ कपनियों के नतीजे आए थे उनपर भी आज रिएक्शन देखने को मिलेगा। LIC ने बेहतर नतीजे पेश किए हैं। प्रीमियम में 27 परसेंट की उछाल देखने को मिली है। दूसरी तिमाही में INFO EDGE के नतीजे भी बेहतर रहे हैं। महानगर गैस, थायरो केयर और जी एंटरप्राइज के नतीजे खराब रहे हैं।

 

आज बाजार में दबाव देखने को मिल सकता है। एसजीएक्स निफ्टी लाल निशान में है। बाजार आज फ्लैट खुलकर दिनभर उतार-चढ़ाव भरा या कहें तो साइडवेज रह सकता है। और आखिरी कारोबार में बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है साथ ही FII की बिकवाली भी आज संभव है। क्योंकि शुक्रवार को FII ने 3958 और DII ने 615 करोड़ रुपए की कैश मार्केट मे खरीदारी की थी। वायदा में शुक्रवार को FII ने 6090 करोड़ की खरीदारी की थी। आज निफ्टी का 18200 पर पहला सपोर्ट दिख रहा है। वहीं दूसरा जबरदस्त सपोर्ट 18000 पर है। वहीं बैंक निफ्टी जो कि रिकॉर्ड हाई पर है उसका पहला सपोर्ट 41900 और दूसरा 41600 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: