गुरुवार, 29 दिसंबर 2022

आज फ्लैट खुलकर उतार-चढ़ाव के बाद फ्लैट बंद हो सकता है बाजार!

 

 


भारतीया बाजार के लिए आज के संकेत नकारात्मक ही लग रहे हैं। चीन की रीओपनिंग के साथ ही चीन के यात्रियों की दुनियाभर में टेस्टिंग का असर ट्रैवल और टूरिज्म सेक्टर पर दिख सकता है। अमेरिका यूएई सहित करीब आधा दर्जन से ज्यादा देशों नें चीन से आने वाले यात्रियों की कोविड टेस्ट कंपलसरी कर दी है। कल इटली के मिलान में चीन से आए दो विमान के आधे यात्री कोविड संक्रमित पाए गए हैं।

भारत में होम सेल्स के आंकडे अच्छे आए हैं इससे आज रियल्टी सेक्टर पर असर देखने को मिल सकता है। FII की बिकवाली लगातार जारी है। कल FII ने कैश बाजार में 872 करोड़ और  वायदा में 702 करोड़ की बिकावाली की है। वहीं DII ने कल कैश मार्केट में 373 करोड़ की मामूली खरीदारी की है। अगर आज बाजार में FII खरीदारी करती है तो बाजार में हरियाली रहेगी नहीं तो आज बजार रेंज बाउंड यानी सीमित दायरे में कारोबार करता दिखेगा। ऐसे भी आज मंथली एक्सपायरी है और एक्सपायरी के दिन बाजार में ज्यादा कुछ उथल-पुथल की संभावना कम है।

कल अमेरिकी बाजार सवा से डेढ़ परसेंट की गिरावट के साथ बंद हुए। एनर्जी और आईटी शेयरों की सबसे ज्यादा पिटाई हुई है। एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। एसजीएक्स निफ्टी करीब 80 प्वाइंट की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

कुछ कंपनियां जिसपर नजर रख सकते हैं...

ASHOKA BUILDCON

MPPKVVCL से करीब `755 करोड़ का ऑर्डर मिला

TATA POWER

टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी को 255MW का ऑर्डर मिला

JSW ENERGY

इंड-बराथ एनर्जी (उत्कल) का अधिग्रहण पूरा किया

आज के तमाम संकेतों को देखने से लगता है निफ्टी का पहला सपोर्ट 18100 और दूसरा 18000 पर जबकि रेजिंस्टेंस 18300 पर दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 42700 और दूसरा 42600 पर दिख रहा है वहीं रेजिस्टेंस 43200 पर लग रहा है।

बुधवार, 28 दिसंबर 2022

भारतीय बाजार में आज फ्लैट कारोबार संभव!

 

 


भारतीय बाजारों में आज रेंजबाउंड यानी एक दायरे में कोरोबार होने की पूरी संभावना है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से संकेत मिले-जुले लग रहै हैं। कल अमेरिकी बाजार लगभग फ्लैट बंद हुए। डाओ हरे में तो एसएंडपी और नैस्डेक लाल में बंद हुए। यूएस फ्यूचर्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। एसजीएक्स निफ्टी में करीब 80 अंकों की गिरावट देखी जा रही है।

 

चीन में 3 साल के सख्त कोविड प्रतिबंधों से छूट यानी रीओपनिंग से हांगकांग बाजार में 2 परसेंट से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। शंघाई भी हरे निशान में कारोबार कर रहा है।

रिजर्व बैंक ने अपनी फाइनेंशियल रिपोर्ट में बैंकों के बुक में सुधार की बात कही है। बैंकों का स्लिपेजेज और GNPA में आउटस्टैंडिंग घटने से फायदा, मार्च 2022 तक बैंकों का GNPA घटकर 5.8% के करीब, H1FY23 में बैलेंस शीट 10 साल की ऊंचाई पर, 7 साल बाद बैलेंस शीट में डबल डिजिट ग्रोथ। यानी आज बैंकिंग शेयरों में इस रिपोर्ट का बेहतर असर देखने को मिल सकता है।

 

कुछ कंपनियां जिसपर नजर रख सकते हैं

HIKAL

प्रोमोटर ने कंपनी में 3 लाख शेयर खरीदे

ASHAPURA MINECHEM

प्रोमोटर ने कंपनी में 53 हजार शेयर खरीदे

RVNL

मालदीव में `1544.60 करोड़ का ऑर्डर मिला

 

कल FII ने 867 करोड़ की बिकवाली कैश मार्केट में की है जबकि DII ने 622 करोड़ की खरीदारी की है। वहीं वायदा के इंडेक्स ऑप्शन में FII ने 3858 करोड़ की बिकवाली की है।

तमाम संकेत आज बाजार के फ्लैट ओपनिंग की बात कह रहे हैं। और दिनभर अगर कोई ट्रिगर नहीं मिलता है तो बाजार आज दिनभर एक सीमित दायरे में घूम सकता है। बाजार बंद होने तक अगर FII की खरीदारी आती है तो बाजार ग्रीन में बंद होगा नहीं तो फ्लैट बंद होने के संकेत हैं। वहीं बैंक पर RBI की रिपोर्ट के बाद बैंक शेयरों में आज तेजी दिख सकती है। निफ्टी का सपोर्ट 18050 और रेजिस्टेंस 18300 पर दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी का सपोर्ट 42800 और रेजिस्टेंस 43300 पर दिख रहा है।

मंगलवार, 27 दिसंबर 2022

भारतीय बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी लेकिन दायरे में कारोबार संभव !


चीन से सकारात्म खबर आने के बाद आज फिर बाजार में दिख सकती है खरीदारी। दरअसल चीन ने कहा कि 8 जनवरी 2023 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्वारंटीन खत्म करने वाला है। करीब 3 वर्षों में ऐसा पहली बार हो रहा है। इसका असर जापान और दक्षिण कोरिया के बाजारों में लिस्टेड टूरिज्म शेयरों पर देखने को मिल रहा है। आज भारतीय  बाजार में भी इस खबर का असर देखने को मिल सकता है।

लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद कल की तेजी आज एक्सटेंड हो सकती है। कल अमेरिकी बाजार बंद थे लिए यूएस फ्यूचर्स में अच्छी तेजी देखी जा रही है। एसजीएक्स निफ्टी में करीब 50 अंकों की तेजी है। हांगकांग के बाजार आज बंद हैं। लेकिन शंघाई सहित तमाम एशियाई बाजारों में तेजी है।

लेकिन चीन और ताइवान के बीच तनाव एक निगेटिव खबर बाजार के लिए ये हो सकती है। अमेरिकी ने चीन की ताइवान की ओर होने वाली सैनिक गतिविधियों पर चिंता जाहीर की है। साथ ही ताइवान ने चीनी धमकी के बाद अपनी मिलिट्री सर्विस को चुस्त दुरुस्त करने में लग गया है।

कुछ कंपनियां जिसपर नजर रख सकते हैं...

DAIRY SHARE

मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध का दाम अब 66 रुपये प्रति लीटर हो गया है जबकि टोंड दूध की संशोधित कीमत 53 रुपये प्रति लीटर होगी. इसके साथ ही डबल टोंड दूध के दाम भी दो रुपये बढ़े हैं.

RADIANT CASH IPO

अबतक 11% भरा, आज आखिरी दिन, प्राइस बैंड `94-99

NTPC

ग्रीन मेथनॉल प्रोडक्शन के लिए टेक्निमॉन्ट से करार

BANK OF BARODA

रिटेल टर्म डिपॉजिट दरों को 0.15%-0.65% बढ़ाया

कुल मिलाकार आज के तमाम ग्लोबल संकेत यही कह रहे हैं कि आज भारतीय बाजार गैप-अप खुलेगा लेकिन ऊपरी स्तर पर कुछ मुनाफावसूली दिख सकती है लेकिन हरे में ही बाजार बंद हो सकते हैं। निफ्टी का पहला रेजिस्टेंस 18150 और दूसरा 18250 दिख रहा है। वहीं निफ्टी बैंक का पहला रेजिस्टेंस 42800 और दूसरा 43000 पर दिख रहा है।

DII का जोश बरकरार दिख रहा है। सोमवार को कैश बाजार में DII 1286 करोड़ की खरीदारी की वहीं FII ने 497 करोड़ की बिकवाली की। वायदा में FII ने इंडेक्स ऑप्शन में  12741 करोड़ की बिकवाली स्टॉक फ्यूचर्स में 2298 करोड़ की खरीदारी और इंडेक्स फ्यूचर में 1032 करोड़ की खरीदारी की है।