गुरुवार, 22 दिसंबर 2022

भारतीय बाजारों में आज तेजी भरा कारोबार संभव!


अमेरिका में बेहतर कंज्यूमर कान्फिडेंस और होम सेल्स में लगातार 10 वें महीने गिरावट के बाद बाजार में दिखी जबरदस्त तेजी। नैस्डेक और एस एंड पी 500 करोबी डेढ़ परसेंट बढ़त के साथ बंद हुए। सभी एशियाई बाजारों में भी तेजी का माहौल है एसजीएक्स निफ्टी में 100 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है।

ऐसे में आज भारतीय बाजार के बढ़त के साथ यानी गैप अप खुलने की पूरी उम्मीद है। और विदेशी संस्थागत निवेशकों का साथ मिलेगा तो बाजार डे-हाई के करीब बंद होगा। आज वीकली एक्सपायरी भी है। चीन के कोविड से भी भारत को ज्यादा खतरा नहीं है पर थोड़ा अलर्ट रहने की ज़रूरत है।

निफ्टी का 18400 पर पहला और 18500 पर दूसरा रेजिस्टेंस दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी का 43000 पर पहला और 43200 पर दूसरा रेजिस्टेंस दिख रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं: