बुधवार, 28 दिसंबर 2022

भारतीय बाजार में आज फ्लैट कारोबार संभव!

 

 


भारतीय बाजारों में आज रेंजबाउंड यानी एक दायरे में कोरोबार होने की पूरी संभावना है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से संकेत मिले-जुले लग रहै हैं। कल अमेरिकी बाजार लगभग फ्लैट बंद हुए। डाओ हरे में तो एसएंडपी और नैस्डेक लाल में बंद हुए। यूएस फ्यूचर्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। एसजीएक्स निफ्टी में करीब 80 अंकों की गिरावट देखी जा रही है।

 

चीन में 3 साल के सख्त कोविड प्रतिबंधों से छूट यानी रीओपनिंग से हांगकांग बाजार में 2 परसेंट से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। शंघाई भी हरे निशान में कारोबार कर रहा है।

रिजर्व बैंक ने अपनी फाइनेंशियल रिपोर्ट में बैंकों के बुक में सुधार की बात कही है। बैंकों का स्लिपेजेज और GNPA में आउटस्टैंडिंग घटने से फायदा, मार्च 2022 तक बैंकों का GNPA घटकर 5.8% के करीब, H1FY23 में बैलेंस शीट 10 साल की ऊंचाई पर, 7 साल बाद बैलेंस शीट में डबल डिजिट ग्रोथ। यानी आज बैंकिंग शेयरों में इस रिपोर्ट का बेहतर असर देखने को मिल सकता है।

 

कुछ कंपनियां जिसपर नजर रख सकते हैं

HIKAL

प्रोमोटर ने कंपनी में 3 लाख शेयर खरीदे

ASHAPURA MINECHEM

प्रोमोटर ने कंपनी में 53 हजार शेयर खरीदे

RVNL

मालदीव में `1544.60 करोड़ का ऑर्डर मिला

 

कल FII ने 867 करोड़ की बिकवाली कैश मार्केट में की है जबकि DII ने 622 करोड़ की खरीदारी की है। वहीं वायदा के इंडेक्स ऑप्शन में FII ने 3858 करोड़ की बिकवाली की है।

तमाम संकेत आज बाजार के फ्लैट ओपनिंग की बात कह रहे हैं। और दिनभर अगर कोई ट्रिगर नहीं मिलता है तो बाजार आज दिनभर एक सीमित दायरे में घूम सकता है। बाजार बंद होने तक अगर FII की खरीदारी आती है तो बाजार ग्रीन में बंद होगा नहीं तो फ्लैट बंद होने के संकेत हैं। वहीं बैंक पर RBI की रिपोर्ट के बाद बैंक शेयरों में आज तेजी दिख सकती है। निफ्टी का सपोर्ट 18050 और रेजिस्टेंस 18300 पर दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी का सपोर्ट 42800 और रेजिस्टेंस 43300 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: