मंगलवार, 20 दिसंबर 2022

फ्लैट खुलकर आज गिरावट के साथ बंद हो सकते हैं भारतीय बाजार!

 


भारतीय बाजारों के लिए आज के संकेत भी नकारात्म दिख रहे हैं। मंदी और चीन में कोविड से मचे हाहाकार के बाद दुनियाभर के बाजार सहमे हुए हैं। कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डाओ में आधी फीसदी एस एंड पी में एक फीसदी और नैस्डेक में करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट देखी गई। एशियाई बाजारों का भी बुरा हाल है। ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। कोस्पी, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में हल्की गिरावट है। वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों का भी सहयोग भारतीय बाजारों को नहीं मिल पा रहा है। कल FII ने 500 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली कैश मार्केट में की है वहीं DII ने 600 करोड़ के करीब खरीदारी की है। जबकि वायाद में कल FII ने 6 हजार करोड़ से ज्यादा की खरीदारी की है और यही वजह रही कि तमाम निगेटिव संकेतों के बावजूद कल भारतीय बाजार बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। जापान में आज ब्याज दरों पर फैसला होने वाला है और इससे पहले निक्केई में तेजी देखी जा रही है।

मंदी की आहट पर एक मुहर मॉर्गेन स्टैनली ने भी लगा दी है। एमएस ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें चौथी तिमाही में कंपनियों की कमाई कम होने की बात कही गई है। सीएनबीसी ने अरबपति निवेशकों का एक सर्वे किया है जिसमें ज्यादातर निवेश 2008 के मंदी के बाद सबसे ज्यादा बियरिश दिखे और इन निवेशकों का मानना है कि अगले साल कंपनियों के शेयर दहाई अंक में गिर सकते हैं।  

ELIN इलेक्ट्रॉनिक्स का आईपीओ आज से खुल रहा है जिसका प्राइस बैंड  है `234-247/ शेयर। यूएस फ्यूचर्स में हल्की तेजी है। वहीं कच्चे तेल में भी तेजी लौटने लगी है। ब्रेंट एक बार फिर से 80 डॉलर के पार पहुंच चुका है।

तमाम ग्लोबल संकेतों को देखने से लगता है बाजार आज फ्लैट खुलेगा क्योंकि एसजीएक्स निफ्टी में भी करीब 25 प्वाइंट की गिरावट दिख रही है। और अगर आज FII का सपोर्ट नहीं मिला बाजार को तो आखिरी कारोबार तक गिरावट बढ़ सकती है। ऐसे में निफ्टी का पहला सपोर्ट 18300 और दूसरा 18200 पर दिख रहा है। जबकि बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 43200 और दूसरा 43000 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: