सोमवार, 19 दिसंबर 2022

आज फ्लैट खुलकर गिरावट के साथ बंद हो सकते हैं बाजार!

 


भारतीय बाजारों के लिए आज का दिन भी गिरावट भरा रहने वाला लग रहा है। क्योंकि तमाम संकेत नकारात्मक लग रहे हैं। कल शुक्रवार को अमेरिकी बाजार करीब एक फीसदी गिरावट के साथ बंद हुए। ज्यादादर एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी जा रही है। जापान में ब्याज दरों पर कल फैसला होने वाला है और इससे पहले निक्केई में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स गोल्ड एक बार फिर से 1800 के पार पहुंचा गया है। यूएस बॉन्ड यील्ड में भी तेजी देखी जा रही है। इन दोनों का बढ़ना यानी मंदी की आहट। ऐसे में आज भारतीय  बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। चूंकि एसजीएक्स निफ्टी फिलहाल करीब 50 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है यानी बाजार फ्लैट खुल सकते हैं। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बाजार में गिरावट  बढ़ सकती है। निफ्टी के लिए आज 18100 पर पहला सपोर्ट जबकि 18000 पर दूसरा सपोर्ट दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 43050 और दूसरा 42900 पर दिख रहा है।

 

आज KFin Technologies का आईपीओ खुल रहा है। जिसका प्राइस बैंड `347-366 है। साथ ही 2022-23 के लिए सोवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की तीसरी सीरीज आज से खुल रहा है।

 

कुछ कंपनियां जिसमें आज हलचल रह सकती हैं वो हैं Bajaj Hindustan , Praj Industries Ltd., ISGEC Heavy Engineering Ltd., Dwarikesh Sugar Industries Ltd., Balrampur Chini Mills और दूसरे शुगर स्टॉक्स।

 आज सेंसेक्स में डॉ रेड्डीज की जगह टाटा मोटर्स शामिल हो रहा है। 3आई इंफोटेक को रेलटेल से Wi-Fi मोनेटाइजेशन प्रोजेक्ट मिला है। इसके तहत 6102 से ज्यादा रेलवे स्टेशन पर दुनिया का सबसे बड़ा फ्री-पब्लिक Wi-Fi डेवलप करेगी। Porinju Veliyath ने मैक्स इंडिया में 2.30Lk शेयर खरीदे। दिलीप बिल्डकॉन को तेलंगाना और कर्नाटक में 2 बड़े रोड प्रोजेक्ट मिले हैं। शिल्प मेडिकेयर ने कैंसर की दवा Capecitabine 1000 mg लॉन्च की है। GMR एयरपोर्ट्स इंफ्रा फिलिपिंस के एक एयरपोर्ट में हिस्सा बेचेगी। एक्सेंचर के गाइडेंस में कोई बदलाव नहीं लेकिन कमाई में 15% का इजाफा। राइट्स का किर्लोस्कर इंजर के साथ प्रोडक्ट डिजाइन के लिए करार हुआ है।

 

शुक्रवार को FII ने करीब दो हजार करोड़ की बिकवाली कैश मार्केट में की है। वहीं DII ने 1500 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी की है। वायदा में 2600 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी FII ने की है।

कोई टिप्पणी नहीं: