गुरुवार, 15 दिसंबर 2022

फेड के फैसले से फेड-अप हो सकता है आज भारतीय बाजार!

 

 

 



US फेड के ब्याज दरों में कम बढ़ोतरी के बावजूद अमेरिकी बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुए। लगातार 5 बार 75 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद कल पहली बार अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। लेकिन इसके साथ ही US फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल  ने ये साफ संकेत दिए हैं कि आगे भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है और जहां तक रहा दरों में कटौती की बात तो वो फिलहाल अगले साल संभव नहीं दिख रहा है। यूएस फेड ने महंगाई दर 2 फीसदी तक लाने का लक्ष्य रखा है।

 

ऐसा लगता है कि फेड के फैसले को अमेरिकी बाजार पहले से डिस्काउंट कर रखा था। इसलिए कल डाओ और एस एंड पी 500 करीब आधा फीसदी गिरावट के साथ बंद हुए वहीं नेसडैक में पौने एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। ज्यादतर एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी जा रही है। हांगकांग बाजार में करीब 2 फीसदी की गिरवाट जबकि दक्षिण कोरिया के बाजार में 1 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। एसजीएक्स निफ्टी भी 70 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।


 

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कल भारतीय कैश बाजार में करीब 300 करोड़ की खरीदारी की जबकि वायदा में 4 हजार करोड़ के करीब बिकवाली की है। वहीं DII 900 करोड़ रुपए से कुछ ज्यादा की खरीदारी कल भारतीय कैश बाजार में की है।

 

कुछ शेयर जिसपर आज नजर बनाए रखा जा सकता है। IRCTC ओपन फॉर सेल के जरिए 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। 7.5 परसेंट डिस्काउंट पर यानी 680 रुपए प्रति शेयर के भाव पर अपनी ये हिससेदारी बेचकर 2720 करोड़ रुपए जुटाएगी। आज से नॉन रिटेलर निवेशकों के लिए ओएफएस खुल रहा है। सरकार की IRCTC में 67.4 फसीदी हिस्सीदारी है। सफायर फूड्स में आज 41.5 लाख शेयरों की ब्लॉक डील संभव है। बायोकॉन की अल्सर की एक दवा आज से क्लिनिकल ट्रायल पर जा रही है। TMB का कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस के साथ करार हुआ है। टोरेंट फार्मा का भारत में एंटी डायबेटिक दवा बेचने के लिए Boehringer Ingelheim के साथ करार हुआ है।

 

और अब बात करते हैं बाजार में आज के करोबार की तो तमाम गलोबल संकेत और भारत-चीन बॉर्डर टेंशन, फेड, चीन कोवड जैसे प्वाइंट्स को ध्यान में रखते हुए ऐसा लग रहा है कि भारत से FII फंड की कुछ हद तक शिफ्टिंग संभव है यानी बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। फ्लैट खुलने के बाद बाजार में गिरावट की खाई बढ़ने के संकेत दे रहे हैं। शुरुआती कारोबार के बाद बढ़ने वाले शयरों को गिरने वाले शेयर सरपास कर जाएंगे। बाजार आज अच्छी गिरावट के साथ बंद हो सकता है। ऐसे में निफ्टी का पहला सपोर्ट 18550 और दूसरा 18450 पर दिख रहा है। जबकि बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 43800 और दूसरा 43500 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: