बुधवार, 14 दिसंबर 2022

गैप अप खुलकर फ्लैट बंद हो सकते हैं आज भारतीय बाजार!

 


 

भारतीय बाजार के लिए आज के तमाम संकेत सकारात्म लग रहे हैं। कल अमेरिकी बाजार हरे में बंद हुए। साथ ही ज्यादातर एशियाई बाजारों में देखी जा रही है। आज यूएस फेड ब्याज दरों का ऐलान करने वाला है। और ऐसा माना जा रहा है कि आज से ब्याजा दरों में कम बढ़ोतरी की फिर से शुरूआत हो सकती है। हालांकि कल अमेरिका में उम्मीद से महज 0.1 परसेंट कम आई है महंगाई के आंकड़े। ऐसे में 50 बेसिस प्वाइंट ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा सकती है।

 

गोल्ड की चमक बढ़ रही है साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर गोल्ड 1823 डॉलर के करीब पहुंच चुका है। जबकि ब्रेंट का भाव एक बार फिर से 80 डॉलर को पार कर चुका है। डॉलर इंडेक्स में गिरावट देखी जा रही है ऐसे में फॉरेक्स मार्केट में डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

 

IPO बाजार पर नजर डालें तो SULA VINEYARDS का आईपीओ का आज आखिरी दिन है कल तक ये 59 परसेंट भरा था। वहीं अबान्स होल्डिंग्स के आईपीओ का आज तीसरा दिन है। लैंडमार्क्स कार्स के आईपीओ का आज दूसरा दिन है ये कल तक महज 17 परसेंट सब्सक्राइब हुआ था।

 

भारती के नवंबर थोक महंगाई के आंकड़े आज आएंगे जिसपर कुछ हद तक बाजार रिएक्ट कर सकता है। कल एफआईआई ने 620 करोड़ और डीआईआई ने 37 करोड़ रुपए की कैश मार्केट में खरीदारी की है। वहीं वायदा में 6087 करोड़ की FII ने बिकवाली की है।

 

तमाम ग्लोबल संकेतों को देखते हुए लगाता है कि बाजार आज गैपअप खुल सकता है। हालांकि ऊपरी स्तर पर बाजार में मुनाफावूसूली देखने को मिल सकती है और बंद होते होते बाजार फ्लैट या बहुत कम तेजी के साथ बंद हो सकता है। निफ्टी का रेजिस्टेंस 18750 पर जबकि बैंक निफ्टी का 44100 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: