मंगलवार, 6 दिसंबर 2022

भारतीय बाजार में आज गिरावट भरा कारोबार संभव!

 



कल आए एग्जिट पोल और कल आने वाली क्रेडिट पॉलिसी का पूरा शॉक आज भारतीय शेयर बाजार झेलेगा। ग्लोबल संकेत भी नकारात्म हैं। कल अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। डाओ करीब 500 प्वाइंट लुढ़कर बंद हुआ। एस एंडी पी और नैस्डेक में करीब 2 परसेंट की गिरावट देखने को मिली। एसजीएक्स निफ्टी भी करीब 100 अंकों की गिरावट के साथ काम कर रहा है। एशियाई बाजार लगभग फ्लैट कारोबार कर रहा है। अमेरिका में एक बार फिर से ब्याज दरों में 75 बेसिस प्वाइंट की तेजी की अटकलें लगाई जा रही है।

 FII ने कल कैश मार्केट में 1139 करोड़ रुपए की बिकवाली की वहीं DII ने 2608 करोड़ की खरीदारी की। वहीं वायदा इंडेक्स ऑप्शन में कल FII ने 2266 करोड़ की खरीदारी की है। अगर आज FII बिकवाली करती है तो वो आग में घी का काम करेगा। डॉलर इंडेक्स के बढ़ने और अमेरिका में  ब्याज दरों में ज्यादा बढ़ोतरी को अगर आधार मानें तो ऐसा लगता है कि आज भी FII बिकवाली कर सकता है।

ऐसे में तमाम संकेतों पर नजर डालें तो आज बाजार गैप डाऊन यानी गिरावट के साथ खलेगा और गिरकर ही बंद होगा। दोपहर बाद गिरावट में और इजाफा देखने को मिल सकता है। यान आज निफ्टी का सपोर्ट 18500 पर दिख रहा है। जबकि बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 41000 पर और दूसरा 39000 पर दिख रहा है।

BOI और बैंक ऑफ बड़ौदा को ब्रोकरेज हाउस मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। गोल्डमैन सैक्स ने 880 के टार्गेट के साथ भारती एयरटेल पर खरीदारी की सलाह दी है। यूबीएस ने एचडीएफसी बैंक का टार्गेट 1750 से 1900 करते हुए खरीदारी की सलाह दी है।

कुछ शेयर्स जिसपर आज नजर रखनी चाहिए। IEX ने नवंबर में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कंपनी के वॉल्यूम ट्रेड नवंबर में बढ़कर 7764 Mn यूनिट रहा है। इलेक्ट्रिसिटी वॉल्यूम में भी 9% की उछाल देखने को मिला है। अहलूवालिया कांट्रैक्ट्स को असम सरकार से कंपनी को `175 Cr का ऑर्डर मिला है। JSW ENERGY ने तूतीकोरिन में 27 MW विंड पावर प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: