मंगलवार, 27 दिसंबर 2022

भारतीय बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी लेकिन दायरे में कारोबार संभव !


चीन से सकारात्म खबर आने के बाद आज फिर बाजार में दिख सकती है खरीदारी। दरअसल चीन ने कहा कि 8 जनवरी 2023 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्वारंटीन खत्म करने वाला है। करीब 3 वर्षों में ऐसा पहली बार हो रहा है। इसका असर जापान और दक्षिण कोरिया के बाजारों में लिस्टेड टूरिज्म शेयरों पर देखने को मिल रहा है। आज भारतीय  बाजार में भी इस खबर का असर देखने को मिल सकता है।

लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद कल की तेजी आज एक्सटेंड हो सकती है। कल अमेरिकी बाजार बंद थे लिए यूएस फ्यूचर्स में अच्छी तेजी देखी जा रही है। एसजीएक्स निफ्टी में करीब 50 अंकों की तेजी है। हांगकांग के बाजार आज बंद हैं। लेकिन शंघाई सहित तमाम एशियाई बाजारों में तेजी है।

लेकिन चीन और ताइवान के बीच तनाव एक निगेटिव खबर बाजार के लिए ये हो सकती है। अमेरिकी ने चीन की ताइवान की ओर होने वाली सैनिक गतिविधियों पर चिंता जाहीर की है। साथ ही ताइवान ने चीनी धमकी के बाद अपनी मिलिट्री सर्विस को चुस्त दुरुस्त करने में लग गया है।

कुछ कंपनियां जिसपर नजर रख सकते हैं...

DAIRY SHARE

मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध का दाम अब 66 रुपये प्रति लीटर हो गया है जबकि टोंड दूध की संशोधित कीमत 53 रुपये प्रति लीटर होगी. इसके साथ ही डबल टोंड दूध के दाम भी दो रुपये बढ़े हैं.

RADIANT CASH IPO

अबतक 11% भरा, आज आखिरी दिन, प्राइस बैंड `94-99

NTPC

ग्रीन मेथनॉल प्रोडक्शन के लिए टेक्निमॉन्ट से करार

BANK OF BARODA

रिटेल टर्म डिपॉजिट दरों को 0.15%-0.65% बढ़ाया

कुल मिलाकार आज के तमाम ग्लोबल संकेत यही कह रहे हैं कि आज भारतीय बाजार गैप-अप खुलेगा लेकिन ऊपरी स्तर पर कुछ मुनाफावसूली दिख सकती है लेकिन हरे में ही बाजार बंद हो सकते हैं। निफ्टी का पहला रेजिस्टेंस 18150 और दूसरा 18250 दिख रहा है। वहीं निफ्टी बैंक का पहला रेजिस्टेंस 42800 और दूसरा 43000 पर दिख रहा है।

DII का जोश बरकरार दिख रहा है। सोमवार को कैश बाजार में DII 1286 करोड़ की खरीदारी की वहीं FII ने 497 करोड़ की बिकवाली की। वायदा में FII ने इंडेक्स ऑप्शन में  12741 करोड़ की बिकवाली स्टॉक फ्यूचर्स में 2298 करोड़ की खरीदारी और इंडेक्स फ्यूचर में 1032 करोड़ की खरीदारी की है।

कोई टिप्पणी नहीं: