बुधवार, 7 दिसंबर 2022

भारतीय बाजार फ्लैट खुलकर गिरावट के साथ बंद हो सकते हैं!

 



भारतीय बाजारों के लिए आज का दिन भी गिरावट भरा रह सकता है। आज 10 बजे आरबीआई क्रेडिट पॉलिसी का ऐलान करने वाला है और ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार 25 से 35 बेसिस प्वाइंट का रेपो रेट में इजाफा हो सकता है। हालांकि इसकों लगता है बाजार कुछ हद तक डिस्काउंट कर चुका है। लेकिन फिर भी इसका कुछ हद तक बाजार पर असर रहेगा और अगर 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई तो बाजार पर ज्यादा दबाव देखने को मिल सकता है।

 

वहीं दूसरी ओर बाजार के लिए एक अच्छी खबर ये है कि सरकार ने महारत्न, मिनी रत्न कंपनियों पर प्राइवेट म्यूचुअल फंड में निवेश करने की इजाजत दे दी है। हालांकि ग्लोबल बाजारों से संकेत नकारात्म ही है। दुनियाभर में मंदी की आहट सुनाई दे रही है। क्रूड 80 डॉलर के नीचे यानी साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। कल भारतीय कैश मार्केट में FII और DII ने बिकवाली की है।

 

मेटा, ट्विटर के बाद अब मॉर्गेन स्टैनली ने दुनियाभर में अपनी 2 परसेंट कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। कल अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए। डाओ में 350 तो नैस्डेक में 225 अंक की गिरवाट देखने को मिली। वहीं कल एस एंड पी 57 प्वाइंट फिसलकर बंद हुआ। एसजीएक्स निफ्टी में भी करीब 20 अंकों की गिरावट देखी जा रही है। ज्यादातर एशियाई बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

 

ऐसे में आज भारतीय बाजार फ्लैट खुलकर गिरावट के साथ बंद हो सकते हैं। निफ्टी का सपोर्ट 18500 पर दिख रहा है। जबकि दूसरा सपोर्ट 18400 पर दिख रहा है। बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 43000 पर और दूसरा 42800 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: