गुरुवार, 8 दिसंबर 2022

बाजार आज फ्लैट खुलकर उतार-चढ़ाव के बाद फ्लैट बंद हो सकता है!

 



आज फैसले की घड़ी है, गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरूआती रुझान में गुजरात में बीजेपी आगे जबकि हिमाचल में कांग्रेस के साथ कांटे की टक्कर दिख रही है। कुछ घंटे में संकेत साफ हो जाएंगे। अगर दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार बनती है तो बाजार आज जश्न मना सकता है। हिमाचल में कांग्रेस आने पर बाजार में सुस्ती दिख सकती है।

 

ग्लोबल संकेतों की बात करें ज्यादातर संकेत नकारात्मक ही हैं। कल अमेरिकी बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट देखने को मिली। एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। चीन में कोविड प्रतिबंधों में ढील से शंघाई और हांगकांग बाजारों मे तेजी है। जबकि निक्केई और कोस्पी में गिरावट देखी जा रही है।

ग्लोबल मंदी की आशंका से क्रूड में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट का भाव 78 डॉलर के नीचे आ चुका है। ऐसे में आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों और पेंट शेयरों पर नजर बनायी जा सकती है। गोल्ड में तेजी बनी हुई है।

तमाम संकेतों को देखने से लगता है कि बाजार आज फ्लैट खुलकर गिरावट भरा कारोबार करेगा। निफ्टी का पहला सपोर्ट 18450 पर और दूसरा 18300 पर दिख रहा है। जबकि बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 43000 और दूसरा 42700 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: