सोमवार, 26 दिसंबर 2022

बाजार में 4 दिनों बाद लौटेगी रौनक!

 



भारतीय बाजार में लगातार चार दिनों की गिरावट थमने की उम्मीद दिख रही है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए। जापान के बाजार भी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सिंगापुर, यूके और हांगकांग के बाजार आज बंद हैं। घरेलू संस्थागत निवेशक एग्रेसिवली भारतीय बाजारों में निवेश कर रहे हैं। इससे लगता है कि अब भारतीय बाजार धीरे-धीरे अपने पैड़ों पर खड़ा हो रहा है। क्योंकि पिछले कई महीनों से FII लगातार बिकवाली कर रही है। फिर भी भारतीय बाजार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा है। हालांकि पिछले 4 दिनों की बिकवाली में करीब 3 परसेंट बाजार करेक्ट हो चुका है। शुक्रवार को FII ने 707 करोड़ की बिकवाली की वहीं DII ने 3399 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वायदा में FII ने 23 दिसंबर को 5872 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। एसजीएक्स निफ्टी में भी धीरे धीरे तेजी बढ़ती जा रही है 20 प्वाइंट ऊपर खुलकर ये अब 85 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है।

 

कुछ कंपनियां जिसपर आज नजर बनाए रख सकते हैं:-

 

RADIANT CASH IPO

आज दूसरा दिन है, पहले दिन महज 4 परसेंट सब्सक्राइब हुआ, प्राइस बैंड `94-99 प्रति शेयर है, 27 दिंसबर को बंद होगा।

NUVOCO

SBI MF ने कंपनी में 3.86 लाख शेयर खरीदे हैं

WIPRO

KIBSI INC में $15 लाख में छोटा हिस्सा खरीदा

GODREJ PROPERTIES

कंपनी ने NRTPL के साथ ज्वाइंट वेंचर किया

ALKEM LAB

अपनी सब्सिडियरी एंजीन में 8% हिस्सा `160 करोड़ में बेचेगी कंपनी

SIEMENS

9000 HP इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का ऑर्डर मिला

QUESS CORP

ALLSEC टेक के साथ मर्जर का प्रस्ताव वापस लिया

 

कुल मिलाकर आज के लिए बाजार के संकेत सकारात्मक हैं ऐसे में निफ्टी के लिए मेरा पहला रेजिस्टेंस 18000 और दूसरा 18050 पर दिख रहा है। जबकि बैंक निफ्टी का पहला रेजिस्टेंस 41900 और दूसरा 42200 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: