सोमवार, 5 दिसंबर 2022

हल्की तेजी के साथ खुलकर बाजार आज लगभग फ्लैट बंद होंगे!

 



भारतीय बाजार के लिए आज का दिन मिलजुला हो सकता है। क्योंकि ग्लोबल संकेत मिलेजुले है। गुजरात चुनाव के लिए आज आखिरी दौर की पोलिंग हो रही है। आज शाम से हमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा के एग्जिट पोल के नतीजे भी आने लगेंगे। बुधवार को आरबीआई क्रेडिट पॉलिसी का ऐलान भी करने वाला है। इसके लिए RBI MPC की बैठक आज से शुरू हो रही है।

 अमेरिकी बाजार शुक्रवार को लगभग फ्लैट बंद हुए। जबकि आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। चीन में कोविड से जुड़े प्रतिबंधों में ढ़ील देने का ही असर है कि हांगकांग का बाजार 3 परसेंट से ज्यादा की तेजी पर कारोबार कर रहा है। शंघाई और जापान के बाजारों में भी तेजी का आलम है। दक्षिण कोरिया के बाजार पर थोड़ा दबाव दिखा रहा है।

 कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। दरअसरल ओपेक प्लस देशों ने अपने आउटपुट को जस का तस बनाए रखने का ऐलान किया है। साथ ही आज से यूरोपीयन यूनियन के 27 देशों ने रुसी क्रूड की खरीदारी पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये प्रतिबंध तबतक जारी रहेगा जबतक रूस अपने क्रूड की कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल तक ना ले आए। हालांक रूस ने यूरोपीयन यूनियन के इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को कैश बाजार में 214 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। जबकि DII ने शुक्रवार को कैश बाजार में 712 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। वहीं इंडेक्स ऑप्शन में FII ने शुक्रवार 1109 करोड़ रुपए की बिकवाली की है।

कुछ शेयर जिसपर आज होनी चाहिए नजर। नवंबर में डिस्बर्समेंट 75% बढ़कर `4,500 करोड़ पर पहुंच चुका है। अल्ट्राटेक सीमेंट की महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में ग्राइंडिंग यूनिट शुरू हुई। पीबी फिनटेक में SVF India Holdings ने 2.28 Cr शेयर `456.4 के भाव पर बेचे हैं। वहीं

Morgan Stanley Mauritius ने कंपनी के 27.3 लाख शेयर खरीदे हैं। LTIMindtree की आज लिस्टिंग होगी जिसके बाद मार्केट कैप के हिसाब देश की 5वीं सबसे बड़ी IT कंपनी बन जाएगी। CCI के पेनाल्टी के आदेश की समीक्षा की जाएगी। NCLAT में इसका आदेशा आया है। 2018 में सांठगांठ के आरोप में कई टायर कंपनियों पर लगाया था `1,788 Cr का जुर्माना।

संवर्धन मदरसन पर सिटी ने अपनी ब्रोकरेज रिपोर्ट में 68 के लक्ष्य के लिए खरीदारी की राय दी है। जेफरीज ने 1150 के लक्ष्य के लिए आईसीआईसीआई बैंक पर खरीदारी की राय दी है। मॉर्गन स्टैनली ने 275 के लक्ष्य के साथ एम एंड एम फाइनेंस पर ओवरवेट की रेटिंग दी है।

 

तमाम संकेतों को देखकर लगात है कि बाजार आज हल्की बढ़त के साथ खुलेगा। क्योंकि एसजीएक्स निफ्टी में भी करीव 30 अंकों की तेजी देखी जा रही है। वहीं दिनभर बाजार उतार- चढाव भरे एक दायरे में कारोबार कर सकता है। जबकि फ्लैट बंद होने के संकेत दिख रहे हैं। निफ्टी का सपोर्ट 18550 और रेजिस्टेंस 18750 पर दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी का सपोर्ट 42950 और रेजिस्टेंस 43200 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: