सोमवार, 31 अक्तूबर 2022

भारतीय बाजार में आज दिख सकती है हरियाली!

 



आज भारतीय बाजार गैप अप खुल सकता है। सेंसेक्स 60 हजार के ऊपर तो निफ्टी के 17800 के ऊपर खुलने का अनुमान है। क्योंकि कल अमेरिका बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। डाओजोंस  में 800 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी देखी गई है। डाओ के लिए अक्टूबर का महीना 1976 के बाद सबसे बेहतरीन महीना रहा है। ज्यादातक आईटी कंपनियों के खराब नंबर्स के बाद लगातार गोता लगा रहे नैस्डेक में भी 300 प्वाइंट की ज्यादा की तेजी रही। वहीं S&P करीब 2.5% की तेजी के साथ बंद हुआ।

जापान और कोरियाई बाजारों में 1 परसेंट से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। वहीं एसजीएक्स निफ्टी में 150 अंकों की ज्यादा की तेजी दिखाई दे रही है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1569 करोड़ की खरीदारी है। जबकि DII ने 613 करोड़ की बिकवाली की थी। फ्यूचर और ऑप्शन में FII ने 2977 की शुक्रवार को खरीदारी है। हालांकि आज ये ट्रेंड उल्टा हो सकता है क्योंकि बाजार की तेजी का फायदा एफआईआई मुनाफावसूली के लिए उठाते हैं।

आज निफ्टी का पहला रेजिस्टेंस 17900 पर है और दूसरा 17950 पर है 18000 पर काफी तगड़ा रेजिस्टेंस दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी पर पहला रेजिस्टेंस 41200 दूसरा 41300 और सबसे तगड़ा रेजिस्टेंस 41500 पर दिख रहा है।

अब चलते- चलते देख लेते हैं ब्रोकरेज कंपनियों ने किस शेयर पर क्या रेटिंग्स और लक्ष्य दिए हैं:-

 

JEFFERIES का MARUTI SUZUKI पर BUY रेटिंग, लक्ष्य `12,000/Sh किया

 

UBS का MARUTI SUZUKI पर BUY रेटिंग, लक्ष्य `12,000/Sh किया।

 

GS का MARUTI SUZUKI पर BUY रेटिंग, लक्ष्य `11,250/Sh किया।

 

CITI का MARUTI SUZUKI पर BUY रेटिंग, लक्ष्य बढ़ाकर `12,500/Sh किया।

 

JPMORGAN का MARUTI SUZUKI पर NEUTRAL रेटिंग, लक्ष्य बढ़ाकर `8700/Sh किया।

 

CLSA का MARUTI SUZUKI पर SELL रेटिंग, लक्ष्य `7,597/Sh किया

 

KOTAK INSTL EQ  का MARUTI पर SELL रेटिंग, लक्ष्य `8,150/Sh

 

MACQUARIE का  DR REDDY’S पर OUTPERFORM रेटिंग, लक्ष्य `4,915/Sh किया

 

NOMURA का DR REDDY’S पर BUY रेटिंग, लक्ष्य `5,552/Sh किया।

 

MS का DR REDDY’S पर OVERWEIGHT रेटिंग, लक्ष्य `5,099/Sh किया।

 

JPMORGAN का SONA BLW पर UNDERWEIGHT रेटिंग, लक्ष्य घटाकर `430/Sh किया

 

KOTAK INSTL EQ का SONA BLW पर ADD रेटिंग, लक्ष्य घटाकर `500/Sh किया।

 

CITI का VEDANTA पर SELL रेटिंग, लक्ष्य बढ़ाकर `215/Sh किया।

 

KOTAK INSTL EQ का TATA CHEM पर ADD रेटिंग, लक्ष्य `1,200/Sh किया।

 

BofA SEC का  BANDHAN BK पर BUY रेटिंग, लक्ष्य घटाकर `355/Sh किया।

 

CS का BANDHAN BANK पर OUTPERFORM रेटिंग, लक्ष्य घटाकर `330/Sh किया।

 

BofA SEC का NTPC पर BUY रेटिंग, लक्ष्य `187/Sh किया।