शुक्रवार, 28 अक्तूबर 2022

बाजार में आज सीमित दायरे में कारोबार!

 



तमाम ग्लोबल संकेतों से ऐसा लगता है कि बाजार में आज सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिल सकता है। कल अमेरिकी बाजार में भी मिलाजुला कारोबार दिखा था। डाओजोंस ऊपर जबकि एस एंड पी 500 और नैस्डेक में गिरावट देखने को मिली थी। डाओ 194 प्वाइंट की तेजी के साथ जबकि नैस्डेक 178 प्वाइंट और S&P 23 प्वाइंट गिरावट के साथ गुरुवार को बंद हुए।

 

डॉलर के मुकाबले आज रुपए में करीब 10 पैसे की मजबूती देखने को मिल रही है। वहीं खराब नतीजों के बाद Amazon भी 20% तक की गिरावट देखने को मिली। सबसे पॉजिटिव खबर ये है काफी समय बाद विदेश संस्थागत निवेशकों का रुझान एक बार फिर से खरीदारी का हुआ है। कल FII ने 2818 करोड़ की अच्छी खरीदारी की है।

 

आज निफ्टी का रेजिस्टेंस 17800 पर और सपोर्ट 17600 पर दिख रहा है। जबकि बैंक निफ्टी का रेजिस्टेंस 41500 पर और सपोर्ट 41000 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: