गुरुवार, 20 अक्तूबर 2022

भारतीय बाजार आज लाल निशान में बंद होगा!

 


भारतीय बाजारों के लिए आज का दिन दबाव भरा रह सकता है। क्योंकि बाजार के लिए कोई ट्रिगर नहीं दिखाई दे रहा। दूसरी ओर ग्लोबल संकेत भी निगेटिव हैं। SGX NITY में भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट दिखाई दे रही है।

 

2 दिनों की तेजी के बाद US मार्केट में गिरावट बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। DOW में 99 और NASDAQ में 91 प्वाइंट की गिरावट दर्ज की गई। वहीं S&P 24 प्वाइंट फिसलकर 3695 पर बंद हुआ। अमेरिकी बाजार में 11 में से 10 सेक्टर में गिरावट रही। लेकिन क्रूड का भाव बढ़ने से एनर्जी शेयरों में करीब 3 परसेंट की तेजी देखी गई। लेकिन 69% शेयरों में गिरावट रही। जबकि 66%  शेयर 200 DMA से नीचे कारोबार करता दिखा।

 IMB और NETFLIX के बेहतरीन नतीजों का असर दोनों शेयरों पर दिखा। नतीजों के बाद NETFLIX में 13% की तेजी रही। Q3 में NETFLIX ने 24 लाख ग्राहक जोड़े वहीं IBM ने अगले साल के बेहतरीन आउटलुक पेश किया है।

 अमेरिकी बाजार को गिराने के पीछे US बॉन्ड यील्ड में जबरदस्त तेजी का भी हाथ है। 3 महीने से 30 साल तक का बॉन्ड यील्ड 4% के उपर चला गया है। 2 साल के अमेरिकी बॉन्ड की यील्ड 4.5 के पार चला गया है। कम अवधि के बॉन्ड यील्ड में जब तेजी आती है तो इसे मंदी का संकेत माना जाता है। करेंसी की बात करें तो अमेरिकी डॉलर की धाक दुनिया की दूसरी करेंसी के मुकाबले बढ़ता ही जा रहा है। चीन करेंसी यूआन सहित रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच चुका है।

विंटर सीजन में क्रूड की कमी या महंगा क्रूड रुलाए नहीं खासकर यूरोप को इसकी चिंता अमेरिका को है। यही वजह है कि US प्रेसीडेंट जो बाइडेन ने स्ट्रैटेजिक रिजर्व से 1.5 करोड़ बैरल क्रूड जारी करने का ऐलान किया है। OPEC+ देशों के प्रोडक्शन कटौती के बाद फैसले के बाद क्रूड के भाव में तेजी आई थी।

भारतीय बाजार में आज शुरुआती कारोबार सी दबाव देखा जा सकता है। अगर FII ने आज खरीदारी की तो बाजार संभल सकता है। कल यानी 19 अक्टूबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 454 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल 908 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।

आज निफ्टी का सपोर्ट लेवल 17350 और बैंक निफ्टी का सपोर्ट 39900 पर दिख रहा है। वहीं रेजिस्टेंस पर आज मैं बात नहीं करूंगा क्योंकि मुझे नहीं लगता आज बाजार ऊपर जाएगा। पर फिर भी अगर FII ने खरीदारी की तो निफ्टी का रिजिस्टेंस 17650 पर और बैंक निफ्टी का 40700 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: