शुक्रवार, 21 अक्तूबर 2022

बाजार में आज गिरावट संभव!

 




ग्लोबल संकेतों के अनुसार बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। क्योंकि कल  अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी सूचकांक DOW तो दिनभर के उच्चतम स्तर से 400 प्वाइंट लुढ़ककर 0.30% यानी 90 प्वाइंट गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं S&P 29 और नैस्डेक 65 प्वाइंट फिसल कर बंद हुए। 57% शेयरों में गिरावट देखी गई। वहीं 67% शेयर 200 DMA के नीचे पहुंच चुके हैं। AT&T के बेहतर नतीजों के बाद Communications शेयरों में खरीदारी रही। 

 

यूएस फ्यूचर्स में भी हल्की गिरावट देखी जा रही है। जापान, कोरिया, हांगकांग, ताइवान सहित एसजीएक्स निफ्टी में गिरावट है। साथ ही एक साल से लेकर 30 साल तक के US बीन्ड की यील्ड में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। कम समय के बॉन्ड यील्ड का बढ़ना मंदी का संकेत माना जाता है। 1 के अमेरिकी बॉन्ड की यील्ड 7.77% पहुंच चुका है जबकि  2 साल के बॉन्ड की यील्ड  4.60%  पर जा पहुंचा है।

 

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने इस्तीफा दे दिया है। जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं लिज ट्रस। महज 44 दिनों का रहा लिज का कार्यकाल। अभी पिछले हफ्ते ही लिज के कई अहम फाइनेंशियल फैसलों को ब्रिटेन के वित्त मंत्री ने पलट दिया था। लिज के इस्तीफे के बाद कंजरवेटिव पार्टी ने कहा है कि एक हफ्ते के अंदर वो अपना नेता चुन लेंगे। भारतीय मूल के ऋषि सुनक की अगला प्रधानमंत्री बनने बनने की सबसे ज्यादा संभावना है।

 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दुनियाभर के मुद्राओं में गिरावट लगातार जारी है। रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। जबकि डॉलर के मुकाबले येन 32 साल के निचले स्तर यानी 1 US DOLLAR=150 YEN तक पहुंच चुका है। चीनी मुद्रा यूआन में भी लगातार गिरावट जारी है।

 

टेस्ला के सीईओ का एलन मस्क की ट्विटर में महा छंटनी का प्लान है। वाशिंगटन पोस्ट में छपी खबर के मुताबल ट्वीटर खरीदने के बाद 75% कर्मचारियों को मस्क बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

 

अब आते हैं काम की बात पर यानी भारतीय बाजार पर। जैसा की हमने कल कहा था बाजार गिरावट के साथ बंद होगा अगर FII ने खरीदारी नहीं की तो... और अगर विदेशी संस्थागत निवेशकों ने खरीदारी की तो बाजार में तेजी दिखेगी। ठीक वैसा ही हुआ कल यानी गुरुवार को FII ने काफी समय बाद 1864 करोड़ की खरीदारी की। वहीं DII ने कल महज 866 करोड़ की बिकवाली की।

 

आज भी यही ट्रेंड रहेगा अगर FII ने खरीदारी की तो बाजार संभलेगा नहीं तो बाजार का गिरना तय माना जा रहा है। निफ्टी का पहला सपोर्ट 17450 और दूसरा सपोर्ट 17400 पर है। जबकि बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 39800 और दूसरा सपोर्ट 49500 पर दिख रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं: