बुधवार, 19 अक्तूबर 2022

आज बाजार में शुरूआती दबाव के बाद तेजी!

 



ग्लोबल संकेत सकारात्म दिख रहे हैं। तीन दिनों की लगातार तेजी के बाद शुरुआती कारोबार में हो सकता है आज बाजार में कुछ मुनाफावसूली दिखे लेकिन ओवर ऑल बाजार बढ़त के साथ बंद होंगे। 

अमेरिका से बेहतर संकेत हैं। कंपनियों के बेहतर नतीजों से मंगलवार को US मार्केट तेजी के साथ बंद हुएDOW में 337 और NASDAQ में 96 प्वाइंट की बढ़त दर्ज की गई। S&P भी 1.14% चढ़कर 3719 पर बंद हुए। हालांकि  NASDAQ दिन के उच्चतम स्तर से फिसल कर हुआ बंद हुआ। एप्पल iPhone 14 का प्रोडक्शन में कटौती करेगा। पिछले महीने ही इस फोन को लॉन्च किया गया था।  

US फ्यूचर्स में लगातार तीसरे दिन तेजी का माहौल है। Goldman Sachs और Netflix के उम्मीद से बेहतर नतीजेLockheed Martin ने भी शानदार नतीजे पेश किए हैं। इन बेहतरीन नतीजों के दम पर ही अमेरिकी बाजार में हरियाली है। हालांकि 10 साल के US बॉन्ड यील्ड 4% के पार बरकरार है।

 अमेरिका से कुछ संकेत और सकारात्मक आ रहै हैं।  सितंबर में US IIP बढ़कर 5.3% पर पहुंच गया है यानी कि पिछलो दो महीनों से इसमें सुधार देखने को मिल रहा है। अगस्त में US IIP अनुमान से अधिक 3.9% पर था।

क्रूड के मामले में भी भारत के लिए एक अच्छी खबर है। अमेरिका के क्रूड सप्लाई बढ़ाने के प्लान से कच्चे तेल के भाव में नरमी आई है। अमेरिका का अपनी इमर्जेंसी रिजर्व से 1.5 करोड़ बैरल सप्लाई बढ़ाने प्लान है। अमेरिका की इस प्लान से  ब्रेंट का भाव 91 डॉलर के नीचे फिसला गया है। वहीं दूसरी ओर डॉलर में कमजोरी से लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में तेजी आई है। कॉमेक्स पर सोना 1657 डॉलर के करीब करोबार कर रहा है।

निफ्टी में आज 17550 पर पहला और 17630 पर दूसरा रेजिस्टेंस दिख रहा है। जबकि 17300 पर पहला और 17225 पर दूसरा सपोर्ट दिखाई दे रहा है। वहीं बैंक निप्टी की अगर बात करें तो 40700 पर पहला और 40850 पर दूसरा रेजिस्टेंस दिख रहा है। जबकि 39950 पर पहला और 39750 पर दूसरा सपोर्ट है।


कल यानी 18 अक्टूबर को विदेशी संस्थागत निवोशकों ने कम बिकवाली की यानी महज 153 करोड़ की बिकवाली की साथ ही घरेलू संस्थगत निवेशकों ने 2084 करोड़   रुपए की जबरदस्त खरीदारी की। ये लगातार दूसरा दिन है जब FII ने कम बिकवाली की है। इसका साफ असर भारतीय बाजार पर दिखा और सोमवार और मंगलवार को बाजार तेजी पर बंद होने में सफल रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: