मंगलवार, 18 अक्तूबर 2022

भारतीय बाजार में आज दिख सकती है तेजी!

 


अंतरराष्ट्रीय संकेतों की बात करें तो आज चारों तरफ से सकारात्म संकेत देख रहे हैं। सोमवार को अमेरिकी बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुए। DOW में 550 और NASDAQ में 354 प्वाइंट की तेजी दर्ज की गई। वहीं S&P 94 प्वाइंट की उछाल के साथ 3677 पर बंद हुआ। NASDAQ में करीब 3.4% की तेजी दिखी जबकि S&P 500 में 2.5% से ज्यादा और DOW में करीब 2 के तेजी रही। अमेरिकी बाजार के सभी  11 सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। Communication Services, Real Estate, Tech सेक्टर में 3%  से ज्यादा की उछाल देखी गई। पिछले 20 दिनों में S&P की रिकवरी का कल 5वां प्रयास था अब ये देखने वाली बात होगी कि मार्केट कबतक अपनी बढ़त को बचा के रख पाएगा।  कल अमेरिकी बाजार में 78% शेयरों में तेजी रही वहीं 66% शेयरों में 200 DEMA के नीचे कारोबार कर रहा है। Morgan Stanley की मानें तो US मार्केट में निचले स्तर से 16% की तेजी संभव है। जबकि इस लेवल से अमेरिकी बाजार 11 परसेंट ऊपर चढ़ सकता है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की अहम बैठक के पहले आने वाले Q3 GDP आंकड़ों को चीन ने रोक दिया है। चीन ने इसका खुलासा नहीं किया है कि किस वजह से ये आंकड़े रोके गए हैं।

Bank of America के बेहतर नतीजे और UK के टैक्स प्रपोजल वापसी का सकारात्मक असर बाजार पर देखने को मिला। ब्रिटिश वित्त मंत्री जेरमी हंट ने प्रधानमंत्री लिज ट्रस के टैक्स प्रपोजल जिसमें कई तरह की छूट थी उसे वापस ले लिया है।

एसजीएक्स निफ्टी भी 125 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। कल के जैसा ही आज का माहौल बन सकता है लेकिन ये सबकुछ विदेशी संस्थागत निवेशकों की चाल पर निर्भर करता है। कल तमाम विषम परिस्थितियों के बावजूद भी बाजार में हरियाली सिर्फ इसलिए थी की FII ने कुछ नरमी बरती और महज 372 करोड़ की बिकवाली की। आज का बाजार भी बहुत हद तक FII की गतिविधियों पर निर्भर करेगा। अगर विदेशी संस्थागत निवेशक ज्यादा बिकवाली करता है तो तमाम सकारात्म संकेतों के बावजूद बाजार में गिरावट दिख सकता है। कल घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1582 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

 तमाम संकेतों को देखने से लगता है कि आज निफ्टी का पहला रेजिटेंस 17450 हो सकता है। जबकि 17150 पर पहला सपोर्ट दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी का रेजिस्टेंस 40300 और सपोर्ट 39500 लग रहा है। कुल मिलाकर आज बाजार में हल्की तेजी के साथ कंसोलीडेशन देखा जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: