बुधवार, 31 मई 2023

बाजार में आज करेक्शन दिख सकता है

 



बाजार का सेटअप आज कमजोर लग रहा है। ग्लोबल संकेत भी नकारात्मक हैं ज्यादातर एशियाई बाजारों मे गिरावट है वहीं कल अमेरिकी बाजार लगभग फ्लैट बंद हुए। एसजीएक्स निफ्टी भी नीचे है। यूएस फ्यूचर्स भी लाल निशान में है। माना जा रहा है कि डेट सीलिंग बढ़ाने पर आज जो वोटिंग होने वाली है उसके विरोध में कुछ रिपब्लिकल वोट कर सकते हैं। कल FII की 2000 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी से भारतीय बाजार बमबम था बैंक निफ्टी ने तो अपना नया रिकॉर्ड हाई बनाया। लेकिन आज इसका उल्टा हो सकता है। बाजार शिखर पर है इसका फायदा बहुत से फंड हाऊस और प्रोमोटर्स भी अपने स्टेक बेचकर उठा रहे हैं।

 

कुछ कंपनियां जहां खबरें हैं उसपर रख सकते हैं नजर

1.                  HDFC LIFE

Abrdn बेचेगा 1.66% हिस्सेदारी, 3.75% तक डिस्काउंट पर आज ब्लॉक डील संभव

 

2.                  SONA BLW

             प्रोमोटर कंपनी Aureus Invest बेच सकती है 3.25% तक हिस्सेदारी

3.                  VEDANTA

वेदांता-फॉक्सकॉन को चिप मेकिंग फंड नहीं दे सकती है सरकार: ब्लूमबर्ग

4.                  COLA INDIA

नॉन-कोकिंग कोल के दाम आज से 8% तक बढ़ाए

5.                  ADANI PORT

Q4 में 5% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में 40% का उछाल

6.                  TORRENT PHARMA

घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, रेवेन्यू भी 17% बढ़ा

7.                  MANKIND PHARMA

      Q4 में 50.2% बढ़ा मुनाफा, मार्जिन 16.5% से बढ़कर 20.3%

8.                  PATANJALI FOODS

     चौथी तिमाही में मुनाफा 18.2% बढ़ा, मार्जिन पर दिखा दबाव

9.                  LEMONTREE

Q4 में घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, आय 111% बढ़ी

10.             LUPIN

भारत में Cetuximab दवा लॉन्च के लिए Enzene बायोसाइंस के साथ करार

 

निफ्टी के लिए आज 18400 पर पहला और 18350 पर दूसरा सपोर्ट दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी का सपोर्ट 44000 पर तगड़ा लग रहा है।

मंगलवार, 30 मई 2023

आज भारतीय बाजार करीब 1 परसेंट करेक्ट हो सकता है

 


भारतीय बाजारों के लिए आज ग्लोबल संकेत उत्साहजनक नहीं लगग रहै हैं। कल अमेरिकी बाजार बंद थे लेकिन यूएस फ्यूचर्स में फ्लैट कारोबार दिख रहा है। शंघाई, हांगकांग और जापान के बाजारों में गिरावट है वहीं दक्षिण कोरिया के बाजारों में हल्की तेजी दिख रही है। बाजार में आज कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। डॉलर के मुकाबले रुपए में 2 पैसे की कमजोरी है। सोना भी करीब 2 महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कुछ कंपनियों पर रख सकते हैं नजर, क्योंकि इनसे जुड़ी खबरों पर आज बाजार में दिख सकता है रिएक्शन

1.      IRCTC

चौथी तिमाही में 30% से ज्यादा बढ़ा IRCTC का मुनाफा

2.      RVNL

Q4 में मुनाफा 5% गिरा और आय 11.1% गिरी

3.      SOBHA

Q4 में तीन गुना बढ़ा मुनाफा, आय 70.3% बढ़ी

4.      TORRENT POWER

Q4 में `488 Cr घाटे के मुकाबले `450 Cr का मुनाफा

5.      HEIDELBERG CEMENT

Q4 में मुनाफा 62.7% गिरा, मार्जिन पर भी दबाव

6.      ADANI TRANS

चौथी तिमाही में मुनाफा 69.6% बढ़ा, आय 12.9% बढ़ी

7.      CAMPUS ACTIVEWEAR

चौथी तिमाही में मुनाफा फ्लैट, आय 1.3% गिरी

8.      STOVEKRAFT

Q4 में `9 करोड़ के मुनाफे के मुकाबले `6.5 करोड़ का घाटा

9.      MONTE CARLO

चौथी तिमाही में मुनाफा 56% बढ़ा, आय 45.7% बढ़ी

10.  ADANI PORTS/LPOLLO HOSPITAL

आज आएंगे अदाणी पोर्ट्स और अपोलो हॉस्पिटल के नतीजे

निफ्टी के लिए आज 18400 पर पहला और 18350 पर दूसरा सपोर्ट दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी का सपोर्ट 44000 पर तगड़ा लग रहा है। अगर रेजिस्टेंस की बात करें जो कि तभी संभव है जब कल की तरह आज भी FII हजार करोड़ से ज्यादा की खरीदारी करे और DII भी बिकवाली न करे तो निफ्टी का 18650 और बैंक निफ्टी का 44500 पर लग रहा है। हालांकि आज बाजार के लिए कोई बड़ा ट्रिगर नहीं है। बैंकों को भी जिस तरह से RBI लगातार हिदायत दे रह है ऐसे में लगता है कि बाजार में आज करेक्शन देखने को मिल सकता है।