बुधवार, 31 मई 2023

बाजार में आज करेक्शन दिख सकता है

 



बाजार का सेटअप आज कमजोर लग रहा है। ग्लोबल संकेत भी नकारात्मक हैं ज्यादातर एशियाई बाजारों मे गिरावट है वहीं कल अमेरिकी बाजार लगभग फ्लैट बंद हुए। एसजीएक्स निफ्टी भी नीचे है। यूएस फ्यूचर्स भी लाल निशान में है। माना जा रहा है कि डेट सीलिंग बढ़ाने पर आज जो वोटिंग होने वाली है उसके विरोध में कुछ रिपब्लिकल वोट कर सकते हैं। कल FII की 2000 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी से भारतीय बाजार बमबम था बैंक निफ्टी ने तो अपना नया रिकॉर्ड हाई बनाया। लेकिन आज इसका उल्टा हो सकता है। बाजार शिखर पर है इसका फायदा बहुत से फंड हाऊस और प्रोमोटर्स भी अपने स्टेक बेचकर उठा रहे हैं।

 

कुछ कंपनियां जहां खबरें हैं उसपर रख सकते हैं नजर

1.                  HDFC LIFE

Abrdn बेचेगा 1.66% हिस्सेदारी, 3.75% तक डिस्काउंट पर आज ब्लॉक डील संभव

 

2.                  SONA BLW

             प्रोमोटर कंपनी Aureus Invest बेच सकती है 3.25% तक हिस्सेदारी

3.                  VEDANTA

वेदांता-फॉक्सकॉन को चिप मेकिंग फंड नहीं दे सकती है सरकार: ब्लूमबर्ग

4.                  COLA INDIA

नॉन-कोकिंग कोल के दाम आज से 8% तक बढ़ाए

5.                  ADANI PORT

Q4 में 5% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में 40% का उछाल

6.                  TORRENT PHARMA

घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, रेवेन्यू भी 17% बढ़ा

7.                  MANKIND PHARMA

      Q4 में 50.2% बढ़ा मुनाफा, मार्जिन 16.5% से बढ़कर 20.3%

8.                  PATANJALI FOODS

     चौथी तिमाही में मुनाफा 18.2% बढ़ा, मार्जिन पर दिखा दबाव

9.                  LEMONTREE

Q4 में घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, आय 111% बढ़ी

10.             LUPIN

भारत में Cetuximab दवा लॉन्च के लिए Enzene बायोसाइंस के साथ करार

 

निफ्टी के लिए आज 18400 पर पहला और 18350 पर दूसरा सपोर्ट दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी का सपोर्ट 44000 पर तगड़ा लग रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: