गुरुवार, 18 मई 2023

वीकली एक्सपायरी के दिन सीमित दायरे में कारोबार संभव

 


बाजार के लिए आज के ग्लोबल संकेत पॉजिटिव लग रहे हैं। अमेरिकी कर्ज सीलिंग मामला भी सुलझता दिख रहा है। अमेरिका डेट सीलिंग 31.4 ट्रिलियन डॉलर का है और इस स्तर को जनवरी में ही छू चुका है। 1960 से अबतक कुल 78 बार अमेरिका ने डेट सीलिंग बढ़ाए हैं। अमेरिका अपने जीडीपी के करीब 125 परसेंट कर्ज ले चुका है। जून से पहले सीलिंग पर फैसला नहीं होने पर अमेरिका डिफॉल्ट हो सकता है लेकिन इसकी संभावना जीरो के बराबार है। कल अमेरिकी बाजार हल्की तेजी के साथ बंद हुए। ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी तेजी देखी जा रही है। हालांकि आज वीकली एक्सपायरी है इसलिए एक रेंज बाउंड ट्रेड की संभवना ज्यादा है। और 15 दिनों से खरीदारी पर उतरे FII अगर बिकवाली करती है तो बाजार गिरावट के साथ भी बंद हो सकता है।

 

कुछ खबरों वाले शेयर पर रखें नजर

1-VEDANT FASHION

आज से खुल रहा है वेदांत फैशन का `2800 Crका OFS

2-THERMAX

चौथी तिमाही के अच्छे नतीजे, EBITDA में 48% की बढ़ोतरी

3-HONEYWELL AUTO

Q4 में मुनाफा 54.2% बढ़ा, आय 27.2% बढ़ी

4-WHIRLPOOL

Q4 में मुनाफा 25% गिरा, आय और मार्जिन में भी गिरावट

5- HDFC BANK

HDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सा ले सकेंगे SBI FM

6-MM FORGINGS

Q4 के अच्छे नतीजे, मार्जिन में सुधार, आय 20.2% बढ़ी

7-RAILTEL

चौथी तिमाही में आय 51.1% बढ़ी, मुनाफा 40% बढ़ा

8-JUBILANT FOOD

UBS का 600 के लक्ष्य के लिए खरीदारी की राय, CLSA ने दी बिकवाली की राय

9-SBI / ITC

आज आएंगे SBI और ITC के नतीजे

10- BATA / GAIL / PI IND.

BATA,  GAIL और PI IND. के चौथी तिमाही के नतीजे आज 

 

आज निफ्टी का सपोर्ट 18100 और बैंक निफ्टी का 42300 पर दिख रहा है। जबकि रेजिस्टेंस  18350 और 44000 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: