बुधवार, 24 मई 2023

गिरावट के साथ खुलकर दिन के निचले स्तर से बहुत ऊपर बंद होगा बाजार

 



भारतीय बाजारों के लिए आज का दिन गिरावट भरा रह सकता है। क्योंकि ग्लोबल संकेत नकारात्म हैं। कल अमेरिकी बाजार करीब सवा फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं जापान, कोरिया, हांगकांग, शंघाई सहित ज्यादातर एशियाई बाजारों मे गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी बनी हुई है। अमेरिकी डेट सीलिंग पर फैसला नहीं होने से दुनियाभर के बाजारों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है। अमेरिका अगर 8 दिनों के अंदर सीलिंग नहीं पाया तो डिफॉल्ट कर जाएगा। हालांकि इसकी गुंजाइश बहुत कम है। शुरुआती भारी गिरावट के बाद आखिरी कारोबार तक बाजार कुछ संभलेगा और दिन के निचले स्तर से ऊपर बंद हो सकता है।

 

कुछ कंपनियों पर नजर बना कर रख सकते हैं क्योंकि इनसे जुड़ी हुई खबरें इसके भाव को प्रभावित कर सकती हैं...

 

1-ASHOK LEYLAND

मजबूत Q4 नतीजे, EBITDA 56% और मार्जिन 2% बढ़ा

 2-DIXON TECH

चौथी तिमाही में अनुमान से बेहतर नतीजे, मुनाफा 28% बढ़ा

3-BIOCON

उम्मीद से अच्छे Q4 नतीजे, मुनाफा 31% बढ़ा

4-NMDC Q4

NMDC का मुनाफा 22% घटा, मार्जिन पर भी दबाव

5-AMARA RAJA BATTERIES

अनुमान से  बेहतर नतीजे, मुनाफा `98.9 Cr से बढ़कर `139.4 Cr

6-JSW ENERGY

मिलेजुले Q4 नतीजे, मुनाफा `864.4 Cr से घटकर `272.1 Cr

7-THYROCARE

चौथी तिमाही के खराब नतीजे, मार्जिन में करीब 10% की गिरावट

8-METRO BRANDS

 मुनाफा  `68.8 Cr से घटकर  `68.5 Cr (YoY)

9-POLYPLEX

प्रोमोटर्स बेचेंगे कंपनी में 24.27% हिस्सेदारी

10-MAHINDRA CIE

प्रोमोटर M&M बेच सकते हैं 3.2% हिस्सेदारी

 

निफ्टी के लिए आज का सपोर्ट 18100 और बैंक निफ्टी का 43500 पर दिख रहा है। जबकि हजार दो हजार करोड़ की खऱीदारी अगर FII-DII करती है तो ऐसे में निफ्टी का रेजिस्टेंस 18500 और बैंक निफ्टी का 44200 दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: