बुधवार, 3 मई 2023

आज बाजार गिरावट के साथ बंद हो सकते हैं!

 



बाजार का आज का सेटअप गिरावट वाला लग रहा है। क्योंकि आज रात यूएस फेड के फैसले की घड़ी है। ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़त का अनुमान लगाया जा रहा है। जापान और शंघाई के बाजार आज बंद हैं वहीं कोरियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रही है।

 

कुछ कंपनियों पर रख सकते हैं नजर क्योंकि खबरें इनको मूव करा सकती हैं...

1 BOMBAY BURMAH

गो फर्स्ट ने NCLT में दिवालिया अर्जी लगाई

2 BANK OF BARODA/CENTRAL BANK/IDBI/ICICI BANK

दिवालिया अर्जी लगाने वाली गो फर्स्ट एयरलाइंस में बैंक का एक्सपोजर

3 INTERGLOBE AVIATION

 BoA ने दी खरीदारी की राय, लक्ष्य `2700

4 TATA STEEL

चौथी तिमाही में उम्मीद से करीब दोगुना रहा मुनाफा

5 AMBUJA CEM

उम्मीद से अच्छे रहे Q4 नतीजे, मुनाफा 1.5% बढ़ा

6 CIPLA

USFDA ने अमेरिकी प्लांट के लिए जीरो ऑब्जर्वेशन जारी किया

7 SPANDANA SPOORTHY

Q4 में मुनाफा 536% बढ़कर `116 Cr रहा

8 ASTEC LIFE

चौथी तिमाही में कमजोर नतीजे, मुनाफा और मार्जिन गिरा

9 DCM SHRIRAM

चौथी तिमाही में खराब नतीजे, मुनाफा आधा हुआ

10 ONGC/OIL

ब्रेंट क्रूड का भाव 5% गिरकर $75 पर पहुंचा

11 FINO PAYMENTS BANK

Q4 में मुनाफा 25.3% बढ़ा, ट्रांजैक्शन में 10% की ग्रोथ

12 HOMEFIRST FINANCE

चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 77% बढ़ा

13 KEI INDUSTRIES

चौथी तिमाही में आय 9.1% बढ़ी, मुनाफे में 19.1% का उछाल

 

क्या है गो फर्स्ट का पूरा मामला

 

   संकट में गो फर्स्ट

-     NCLT में दिवालिया अर्जी लगाई

-     50% से ज्यादा एयरक्राफ्ट ग्राउंडेड

-     ATF के लिए एयरलाइंस के पास फंड नहीं

-     CEO कौशिक खोना ने दी दिवालिया की जानकारी

-     DGCA दिन कारण बताओ नोटिस

-     3 से 4 मई तक बुकिंग बंद, बंद रहेंगी सेवा

-     करीब 90000 यात्रियों को हो सकती है परेशानी

-     मार्च में यात्रियों की एवरेज संख्या 30000 रही

 

  गो फर्स्ट संकट की मुख्य वजह

-     कंपनी ने दिवालिया के लिए प्रैट एंड विटनी को जिम्मेदार बताया

    -  प्रैट एंड विटनी से इंजन सप्लाई रोकी

-                 - अमेरिका की कंपनी है प्रैट एंड विटनी

 

   गो फर्स्ट की यात्रा

-     2005 में शुरु हुई

-     वाडिया ग्रुप की कंपनी

-     287 वर्षों में दिवालिया अर्जी देन वाली वाडिया ग्रुप की पहली कंपनी

 

गो फर्स्ट: हवा से जमीन पर

-    10 वर्षों में तीसरी मुख्य एयरलाइंस कंपनी

-     किंगफिशर एयरलाइंस और जेट एयरवेज हो चुकी दिवालिया

सपोर्ट की बात करें तो निफ्टी का 17800 और बैंक निफ्टी का 42600 पर दिख रहा है। अगर FII ने खरीदारी की तो निफ्टी का रेजिस्टेंस 18100 और बैंक निफ्टी का 43300 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: