शुक्रवार, 5 मई 2023

भारतीय बजार में आज उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट संभव!

 



ग्लोबल सेटअप आज भारतीय बाजारों के लिए कुछ निगेटिव ही लग रहे हैं। कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। शंघाई में भी करीब 1 परसेंट की गिरावट देखी जा रही है। जापान और कोरिया के बाजार आज भी बंद हैं। अमेरिका में कुछ और बैंकों के दिवालिया होन की आशंका और मंदी का भय हावी होने से सोना कॉमेक्स पर अपने शिखर के करीब पहुंच चुका है। आज बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। पिछले एक हफ्ते से FII की खरीदारी रही है इससे बाजार को सपोर्ट मिला है।

 

आज इन कंपनियों पर नजर रखें क्योंकि इसमें खबरें हैं....

1 HDFC

मर्जर को MSCI का झटका, अब 1 की जगह 0.50 का इंडेक्स फैक्टर होगा लागू

2 HERO MOTO

अच्छे Q4 नतीजे, मुनाफा में 37% और EBITDA में 22% का उछाल

3 TATA  POWER

अनुमान से बेहतर Q4 नतीजे, मुनाफा 48% बढ़ा

4 UBL

खराब Q4 नतीजे, मुनाफा 94% घटा

5 BLUE STAR

चौथी तिमाही में मुनाफा 29% गिरा, मार्जिन बढ़ा

6 CEAT

चौथी तिमाही में मुनाफा बाढ़ा, आय भी 11% बढ़ी

7 BOMBAY DYEING

Q4 में घाटा `41.7 करोड़ से बढ़कर `247 (YoY)

8 SUNDRAM FASTENERS

Q4 में मुनाफा 18.6% बढ़ा, आय 8.1% बढ़ी

9 MANAPPURAM FINANCE

ED ने कंपनी के `143 Cr के एसेट जब्त किए

10 BRITANIA

चौथी तिमाही के नतीजे आज, 32% बढ़ सकता है मुनाफा

 

निफ्टी का सपोर्ट आज 18000 पर और बैंक निफ्टी का 42700 पर दिख रहा है। और अगर FII की 2 हजार करोड़ से ज्यादा की खरीदारी रही तो बाजार हरे में पहुंच सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: