गुरुवार, 1 जून 2023

फ्लैट ओपनिंग के बाद मजबूती के साथ बंद हो सकते हैं भारतीय बाजार

 


भारतयी बाजारों के लिए आज ग्लोबल संकेत सकारात्मक लग रहे हैं। अमेरिका अब डिफॉल्ट नहीं करेगा क्योंकि डेट सीलिंग बिल संसद में पास हो चुका है। इस खबर के बाद ज्यादातर एशियाई बाजारों में रौनक है। रुपए में मजबूती के संकेत हैं डॉलर के मुकाबले रुपया आज 25 पैसे की मजबूती के साथ खुला है।

कुछ खबरें हैं जिसके आधार पर आज कुछ शेयर का मूवमेंट रह सकता है।

1.      TCS

के. कीर्तिवासन आज से MD और CEO का पदभार संभालेंगे

2.      COAL INDIA

आज नॉन-रिटेल के लिए खुलेगा CIL का OFS

3.      MARUTI/TATA MOTORS/ASHOK LEYLAND

आज आएंगे मई ऑटो सेल्स के आंकड़े

4.      IOC/ASIAN PAINTS

फोकस में OMCs और पेंट शेयर, 4 हफ्ते के निचले स्तर पर क्रूड

5.      INTERGLOBE AVIATION

ATF कीमत `95,935.34/kL से घटकर `89,303.09/kL

6.      MOIL

कुछ मैंगनीज ओर ग्रेड की कीमतें 10% बढ़ाई

7.      GUJARAT GAS

इंडस्ट्रियल गैस की कीमतों में 5% की कटौती की

 

8.      LAURUS LAB

Immunoadoptive Cell Therapy में अतिरिक्त हिस्सा खरीदा

9.       Spandana spoorthy

फाउंडर पद्मजा गंगीरेड्डी बेच सकती है 14.5% हिस्सेदारी

10. MAX HEALTH

Government of Singapore ने 66.6 Lk शेयर खरीदे

बाजार आज फ्लैट खुलकर मजबूती के साथ बंद हो सकता है। निफ्टी के लिए रेजिस्टेंस 18800 पर निफ्टी बैंक के लिए 44500 पर दिख रहा है। वहीं FII की अगर ज्यादा बिकवाली हुई तो निफ्टी को 18450 पर और निफ्टी बैंक को 43800 पर सपोर्ट दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: