गुरुवार, 8 जून 2023

फ्लैट खुलने के बाद उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हो सकता है बाजार

  


अपने शिखर पर पहुंच चुके भारतीय बाजारों में आज करेक्शन दिख सकता है। क्योंकि ग्लोबल संकेत कमजोर दिख रहे हैं। साथ ही आज RBI क्रेडिट पॉलिसी का एलान भी होना है। ब्याज दरों में किसी तरह का इजाफा होने की उम्मीद नहीं है। कल अमेरिका में टेक शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली जिसकी वजह से नैस्डेक करीब 1.3 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ। ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी गिरावट है। डॉलर के मुकाबले रुपए में 4 पैसे की गिरावट है।

 

कुछ कंपनियां हैं जहां उनसे जुड़ी खबरें हैं जो इनके भाव को प्रभावित कर सकती हैं

1.      JSW STEEL

JSW GROUP का EV और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में उतरने की तैयारी

2.      HERO MOTO

EV और नए लॉन्चेज में होगा `1500 करोड़ तक का निवेश

3.      TATA ELXSI

गगनयान मिशन के लिए ISRO के साथ करार किया

4.      TECH MAHINDRA

LIC ने कंपनी में हिस्सेदारी 6.8% से बढ़ाकर 8.8% की

5.      LEMONTREE HOTELS

आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में 60 कमरों के होटल का करार

6.      JINDAL POLY

JPF नीदरलैंड इन्वेस्टमेंट BV में 100% हिस्सा खरीदा

7.      ZYDUS LIFE

Tadalafil टैबलेट के लिए US FDA से मंजूरी मिली

8.      AETHER INDUSTRIES

अमेरिका की ऑयल फील्ड सर्विसेज कंपनी से करार किया

9.      GATI

मई में सर्फेस और एयर एक्सप्रेस के वॉल्यूम 9% बढ़े

10.  TITAGARH WAGON

बोर्ड 10 जून को QIP के जरिए फंड जुटाने पर विचार करेगा

निफ्टी का सपोर्ट 18500 पर जबकि बैंक निफ्टी का 43700 पर दिख रहा है। जबकि रेजिस्टेंस निफ्टी का 18800 और निफ्टी बैंक का 44400 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: