मंगलवार, 6 जून 2023

फ्लैट खुलकर तेजी के साथ बंद हो सकते हैं बाजार!

 


भारतीय बाजारों के लिए आज मिलेजुले संकेत देखने को मिल रहे हैं। कल अमेरिकी बाजार लगभग फ्लैट बंद हुए थे। लेकिन एशियाई बाजारों आज भी रौनक देखने को मिल रही है। जापान का बाजार करीब आधा परसेंट ऊपर है वहीं शंघाई में 1 परसेंट की तेजी देखी जा रही है। ऐसे में आज बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार हो सकता है। हालांकि बाजार फ्लैट ओपनिंग के बाद तेजी के साथ बंद होने के चांस ज्यादा हैं।

 

कुंछ कंपनियों पर रखें नजर क्योंकि इसने जुड़ी हुई खबरें इनको प्रभावित कर सकते हैं

1.      ADANI ENT

अदाणी ग्रुप का EBITDA FY23 में `42,023 Cr से बढ़कर `57,219 Cr

2.      BHARAT FORGE

बाबा कल्याणी के MD पद पर दोबारा नियुक्ति का विरोध

3.      MARUTI

कंपनी कल अपनी नई SUV जिम्नी लॉन्च करेगी

4.      GODREJ CONSUMER

आसिफ मालबारी को कंपनी का CFO नियुक्त किया

5.      JK CEMENT

Toshali सीमेंट में 100% हिस्सेदारी `157 Cr में खरीदेगी

6.      IEX

मई में कुल वॉल्यूम 8% बढ़कर 8,251 Mn Unit रहे

7.      EICHER MOTORS

FY26 में पहली EV 2-व्हीलर लॉन्च की योजना

8.      SBI CARDS

बोर्ड ने NCDs के जरिए `3000 Cr जुटाने को मंजूरी दी

9.      VIJAYA DIAGNOSTIC

Fidelity Investment Trust ने करीब 12 लाख शेयर बेचे

10. MTAR TECH

Plutus Wealth Management ने प्रोमोटर्स से 14.15 लाख शेयर खरीदे

 

निफ्टी का रेजिस्टेंस आज 18750 पर बैंक निफ्टी का 44300 पर दिख रहा है। वहीं कल की तरह अगर आज भी FII की बिकवाली होती है तो बाजार को सपोर्ट की जरूरत होगी। जो कि निफ्टी के लिए 18400 और निफ्टी बैंक के लिए 43900 पर दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: