मंगलवार, 13 जून 2023

बाजार में आज निफ्टी या बैंक निफ्टी का नया रिकॉर्ड या भारी गिरावट!

 


भारतीय बाजार के लिए आज संकेत बमबम हैं। यानी घरेलू अर्थव्यवस्था से लेकर विदेशी बाजारों से संकेत पॉजिटिव मिल रहे हैं। कल अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए, ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी है। घरेलू फ्रंट पर 4.25% के साथ मई में 25 महीने के निचले स्तर पर रिटेल महंगाई दर पहुंच चुकी है वहीं अप्रैल में IIP ग्रोथ भी बढ़कर 4.2% पहुंच चुकी है। अमेरिकी फेड के FOMC की दो दिवसीय बैठक आज से शुरु हो रही है बाजार उसपर पर नजर होगी। एक और अच्छी खबर ये है कि क्रूड में करीब 4 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंड 73 डॉलर के नीचे फिसल चुका है। ऐसे में आज बाजार भारी तेजी के साथ सारे रिकॉर्ड तोड़ सकता है। यानी निफ्टी और निफ्टी बैंक नए रिकॉर्ड बना सकता है। लेकिन रंग में भंग FII डाल सकता है और शिखर के करीब बाजार के पहुंचने पर मुनाफावसूली में करीब 2 हजार करोड़ की बिकवाली कैश बाजार में बेच सकता है और तब बाजार को सपोर्ट की जरूरत होगी जो मैं अंतिम में बताउंगा।

 

कुछ कंपनियों पर नजर रखें जहां खबरें हैं....

 

1.      TATA MOTRORS

कंपनी ने जारी किया JLR के ग्रोथ का रोडमैप, 2025 तक पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगी JLR

2.      HERO MOTOCORP

कंपनी ने नई PASSION+ लॉन्च की

3.      ZEEL

सुभाष चंद्रा, पुनीत गोयनका पर SEBI का एक्शन

4.      RIL

BERNSTEIN ने दिया `3040 के लक्ष्य के साथ OUTPERFORM रेटिंग

 

5.      ONGC

5 हफ्ते के निचले स्तर पर क्रूड, $73 के नीचे फिसला

6.      EIL

ONGC से कंपनी को `472 Cr का ऑर्डर मिला

7.      JSW STEEL

गोवा के 2 माइनिंग ब्लॉक्स के लिए बोली जीती

8.      BALRAMPUR CHINI

Societe Generale ने 10.87 लाख शेयर खरीदे

 

9.      SJVN

कंपनी को 200 MW विंड पावर का ऑर्डर मिला

10. CAN FIN HOMES

19 जून को बोर्ड बैठक में फंड जुटाने पर विचार

11. CAPLIN POINT

Cisatracurium Besylate इंजेक्शन को USFDA से मंजूरी

12. INOX WIND

IWEL के आइनॉक्स विंड में मर्जर को बोर्ड की मंजूरी

RATEGAIN

AB कैपिटल ने हिस्सेदारी 2% से बढ़कर 5.2% की

 

निफ्टी के लिए आज का 18900 और बैंक निफ्टी के लिए 44500 पर रिजिस्टेंस दिख रहा है। और सपोर्ट निफ्टी का 18400 पर जबकि बैंक निफ्टी का 43600 पर दिख रहा है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: