बुधवार, 14 जून 2023

निफ्टी और निफ्टी बैंक आज नई ऊंचाई छू सकता है!

 


भारतीय बाजारों के लिए आज  ग्लोबल संकेत पॉजिटिव लग रहे हैं। ऐसे लग रहा है कि आज बाजा ऑल टाईम हाई पर पहुंच सकता है यानि निफ्टी और बैंक निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर पहुंच सकता है। कल अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए साथ ही अमेरिका की रिटेल महंगाई 2 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है इससे वहां के सेंट्रल बैंक यानी यूएस फेड ने चैन की सांस ली है। इसका मतलब ये हुआ कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका अब न के बराबर है। अब सवाल ये है कि दरों में कटौती कब से शुरू होगी। डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे के मजबूती के साथ खुला है।

 

आज कुछ कंपनियों पर नजर रखें जहां खबरें हैं.....

1.    ZYDUS LIFE

अहमदाबाद यूनिट को US FDA से क्लीन चिट मिली

2.    TATA CHEM

टाटा केमिकल्स ने सोडा ऐश के दाम `2300/टन घटाए

3.    PERSYSTEN SYSTEM

जेपी मॉर्गन का डाउनग्रेड रेटिंग के साथ `4,100  का लक्ष्य

4.      JSW HOLDINGS

     MG मोटर इंडिया में 45% हिस्सेदारी खरीद सकती है:सूत्र

 

5.      SPICEJET

       एयरक्राफ्ट लेसर एयरकैसल की बकाया राशि और दिवालिया कार्यवाही के लिए नई         याचिका दी

6.      KEC INTERNATIONAL

      कंपनी को `1,373 Cr  का नया ऑर्डर मिला

7.      DHAMPUR SUGAR

ग्रेन बेस्ड डिस्टिलरी का 100 KLPD  क्षमता विस्तार पूरा हुआ

8.      CUMMINS INDIA

हाइड्रोजन और ग्रीन इंजन के लिए $1 Bn का निवेश करेगी

9.      VODAFONE IDIA

    रिवाइवल प्लान  के तहत कंपनी में 14000 Cr  का निवेश: सूत्र

10. ANUPAM RASAYAN

      जापान की स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी से `2,186 Cr का करार

11.KOTAK BANK

16 जून को बोर्ड बैठक में फंड जुटाने पर विचार

निफ्टी के लिए आज 18900 पर और निफ्टी बैंक के लिए 44500 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। वहीं सपोर्ट 18500 और 43500 पर सपोर्ट दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: