DOW JONES लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
DOW JONES लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 20 दिसंबर 2022

फ्लैट खुलकर आज गिरावट के साथ बंद हो सकते हैं भारतीय बाजार!

 


भारतीय बाजारों के लिए आज के संकेत भी नकारात्म दिख रहे हैं। मंदी और चीन में कोविड से मचे हाहाकार के बाद दुनियाभर के बाजार सहमे हुए हैं। कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डाओ में आधी फीसदी एस एंड पी में एक फीसदी और नैस्डेक में करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट देखी गई। एशियाई बाजारों का भी बुरा हाल है। ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। कोस्पी, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में हल्की गिरावट है। वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों का भी सहयोग भारतीय बाजारों को नहीं मिल पा रहा है। कल FII ने 500 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली कैश मार्केट में की है वहीं DII ने 600 करोड़ के करीब खरीदारी की है। जबकि वायाद में कल FII ने 6 हजार करोड़ से ज्यादा की खरीदारी की है और यही वजह रही कि तमाम निगेटिव संकेतों के बावजूद कल भारतीय बाजार बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। जापान में आज ब्याज दरों पर फैसला होने वाला है और इससे पहले निक्केई में तेजी देखी जा रही है।

मंदी की आहट पर एक मुहर मॉर्गेन स्टैनली ने भी लगा दी है। एमएस ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें चौथी तिमाही में कंपनियों की कमाई कम होने की बात कही गई है। सीएनबीसी ने अरबपति निवेशकों का एक सर्वे किया है जिसमें ज्यादातर निवेश 2008 के मंदी के बाद सबसे ज्यादा बियरिश दिखे और इन निवेशकों का मानना है कि अगले साल कंपनियों के शेयर दहाई अंक में गिर सकते हैं।  

ELIN इलेक्ट्रॉनिक्स का आईपीओ आज से खुल रहा है जिसका प्राइस बैंड  है `234-247/ शेयर। यूएस फ्यूचर्स में हल्की तेजी है। वहीं कच्चे तेल में भी तेजी लौटने लगी है। ब्रेंट एक बार फिर से 80 डॉलर के पार पहुंच चुका है।

तमाम ग्लोबल संकेतों को देखने से लगता है बाजार आज फ्लैट खुलेगा क्योंकि एसजीएक्स निफ्टी में भी करीब 25 प्वाइंट की गिरावट दिख रही है। और अगर आज FII का सपोर्ट नहीं मिला बाजार को तो आखिरी कारोबार तक गिरावट बढ़ सकती है। ऐसे में निफ्टी का पहला सपोर्ट 18300 और दूसरा 18200 पर दिख रहा है। जबकि बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 43200 और दूसरा 43000 पर दिख रहा है।

शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022

भारतीय बाजार में आज दिख सकती है जबरदस्त तेजी!

कल यानी गुरुवार को DOW JONES में 827 प्वाइंट और NASDAQ में 232 प्वाइंट की तेजी देखी गई वहीं DOW JONES निचले स्तरों से करीब 1500 प्वाइंट ऊपर बंद हुआ। वहीं S&P 2.5% से ज्यादा की उछाल के साथ 3669 पर बंद हुआ। मार्च 2020 के बाद US मार्केट में रिकॉर्ड इंट्राडे तेजी दर्ज की गई है। फाइनेंशियल, एनर्जी और टेक सेक्टर में जबरदस्त 3% की बढ़त देखी गई। वहीं सभी 11 सेक्टर्स में तेजी का आलम रहा। अमेरिकी बाजार में 71% शेयरों में तेजी दिखी वहीं 68% शेयर 200 DMA के नीचे कारोबार करता दिखा। कच्चे तेल में एक बार फिर से  उबाल दिखने लगा है। ब्रेंट क्रूड 2% चढ़कर 95 डॉलर के करीब जा पहुंचा है।

 


अगर महंगाई की बात करें तो इससे अमेरिकी लोगों को राहत नहीं मिली है। सिंतबर में रिटेल महंगाई दर अनुमान से ज्यादा बढ़ी है। 8.1% अनुमान के मुकाबले अमेरिकी रिटेल महंगाई दर 8.2% बढ़ी (MoM) जबकि कोर महंगाई दर 40 साल के शिखर 6.6% पर पहुंच गई है। हम आपको बता दें कि कोर महंगाई दर में खाद्य, एनर्जी की महंगाई शामिल नहीं होते हैं।

 

 

भारत की 10 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की क्षमता: Pierre-Olivier

 

IMF ने भारत को दुनिया का चमकता सितारा कहा है। अंतरराषट्रीय मुद्रा फंड की एमडी ने भारत को

अधेरे में रोशनी की किरण कहा है। IMF के चीफ अर्थशास्त्री ने कहा कि मुश्किल दौर में भी भारतीय अर्थव्यवस्था ने मिसाल कायम की है। भारतीय अर्थव्यवस्था 10 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता रखता है। हालांकि इसके लिए भारत को हेल्थ और एजुकेशन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। IMF के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर और एमडी ने एक शुर में भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ के पुल बांधे हैं। 

 

मंदी की आशंका से घिरी ग्लोबल अर्थव्यवस्था में भारत चमकता सितार: Kristalina Georgieva

हालांकि अभि पिछले ही हप्ते IMF ने भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास की गति का अनुमान धीमी करते हुए वित्त वर्ष 2023 के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट 6.8 परसेंट से  0.7 परसेंट घटाकर 6.1 परसेंट कर दिया था। IMF ने कहा कि इंफ्रा और डिजिटलाइजेशन  क्षेत्र में भारत नें अभूतपूर्व काम किए हैं और अब मानव संसाधन की ओर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। IMF ने कहा कि मुश्किल वक्त में भारत ने मिसाल कायम की है और दुनिया को भारत से सीखने की जरूरत है। साथ ही भारत में $10 ट्रिलियन इकोनॉमी बनने की क्षमता है।

 


 

कुल मिलाकर भारतीय बाजार के लिए आज सारे पारामीटर्स शुभ हैं। ऐसे में हम आज भारतीय बाजार में जबरदस्त तेजी देख सकते हैं।