सोमवार, 28 नवंबर 2022

भारतीय बाजार के लिए आज साबित हो सकता है ब्लैक मंडे!

 



शुक्रवार को अमेरिका में ब्लैक फ्राइडे मनाया गया। इस मौके पर वहां के बाजारों में आधे दिन का ही कामकाज हुआ। ऐसा लगता है कि आज भारत में ब्लैक मंडे मनाया जाएगा खासकर भारतीय बाजार में। क्योंकि दुनियाभर के बाजार पर चीन के कोविड संकट का असर दिख रहा है। सभी एशियाई बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी फ्यूचर्स में जबरदस्त गिरावट का आलम है। एसजीएक्स निफ्टी में 100 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। नायमेक्स क्रूड 75 के नीचे तो ब्रेंट 82 डॉलर के के नीचे कारोबार कर रहा है। 

डॉलर इंडेक्स फिलहाल 106 के ऊपर है इसीलिए सोना चांदी लगभग फ्लैट कारोबार कर रहा है। चीन के कई शहरों में जीरो कोविड पॉलिसी का विरोध हो रहा है। चीन के कई शहरों में करोड़ों लोग करीब 100 दिनों से घरों में बंद है। सख्त कोविड प्रतिबंध के खिलाफ शंघाई सहित कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। शुक्रवार को ही चीन ने RRR में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी। ताकि कोविड सख्ती से इंडस्ट्री को हुए नुकसान को कुछ कम किया जा सके और लिक्विडिटी की समस्या पैदा ना हो। लेकिन दिन प्रतिदिन वहां कोविड की संख्या में इजाफा होता जा रहा है।

चीनी कोविड संकट का ही असर है कि क्रूड, स्टील सहित तमाम कमोडिटी की कीमतें गिरी हुई हैं। हालांकि चीन प्लस वन की बात होती जरूर है लेकिन चीन जैसे इफ्रास्ट्रक्चर को विकसित होने में प्लस वन देश जो भी बनेंगे उन्हें काफी मशक्कत करनी होगी।

शुक्रवार को FII ने कैश बाजार में 369 करोड़ की खरीदारी की थी। इसीलिए अंतिम कारोबार में बाजार ग्रीन में  आ गया था। DII ने भी शुक्रवार को 295 करोड़ रुपए की कैश मार्केट में खरीदारी की थी। इंडेक्स ऑप्शन में हालांकि FII ने साढ़े 6 हजार करोड़ से ज्यादा की खरीदारी की थी।

 कुछ शेयर जिसपर आज नजर रखी जा सकती है। IEX के बोर्ड ने 200 रुपए प्रति शेयर बायबैक को मंजूरी दे दी है। हीरो मोटो 1 दिसंबर से अपनी गड़ियों का दाम बढ़ाएगा इसी दिन ऑटो सेल्स के आंकड़े भी आएंगे। इंडिगो बी777 एयरक्राफ्ट को वेट लीज पर लेगा। बजाज ऑटो स्नैपवर्क टेक में 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा। लेमनट्री जमशेदपुर में 42 कमरों का होटल खोलेगा।

 

तमाम ग्लोबल संकेतों को देखने से लग रहा है कि बाजार आज गैप डाउन यानी गिरावट के साथ खुलेगा और दिनभर गिरावट भरा ही कारोबार होगा और बंद भी गिरावट के साथ ही होगा। ऐसे में आज रेजिस्टेंस नहीं सिर्फ बाजार को सपोर्ट की ज़रूरत है। निफ्टी का पहला सपोर्ट 18350 पर और दूसरा 18300 पर दिख रहा है। जबकि बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 42800 और दूसरा 42600 पर दिख रहा है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: