बुधवार, 9 नवंबर 2022

बाजार आज फ्लैट खुलकर उतार-चढ़ाव के साथ नीचे बंद हो सकता है!

 



 भारतीय बाजार के लिए आज के ग्लोबल संकेत मिलेजुले हैं। हालांकि कल अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस में 1 परसेंट से ज्यादा की तेजी रही जबकि नैसडेक और S&P आधा परसेंट बढ़त के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। चीन और जापान का बाजार में मामूली गिरावट दिख रही है। जबकि कोरिया के बाजार में तेजी है। कोविड के नए सेंटर के तौर पर चीन की औद्योगिक नगरी Guangzhou तेजी से उभर रहा है। इस शहर  में कोविड केस तेजी से बढ़ रहे हैं। चीन की सरकार ने जीरो कोविड पॉलिसी पर अमल करते हुए कई फैक्ट्रियों में सेनेटाइजेशन के नाम पर ताला जड़ दिया है। साथ ही कोविड टेस्टिंग बढ़ा दी है। वहीं अमेरिका में मिड-टर्म चुनाव के बाद अब निवेशकों को नतीजों का इंतजातर है। हालांकि एसजीएक्स निफ्टी में करीब 50 प्वाइंट की तेजी देखी जा रही है।

भारतीय बाजारों के लिए एक शुभ संकेत विदेशी संस्थागत निवेशकों कि तरफ से आया है। गोरे पिछले कुछ दिनों से लगातार खरीदारी में लगे हैं। FII ने सोमवार को कैश में 1948 करोड़ की खरीदारी की हालांकि इंडेक्स ऑप्शन में 1657 करोड़ की बिकवाली की है। पिछले सात दिनों से कैश मार्केट में FII खरीदारी कर रही है। चूंकि कल बाजार बंद था इसलिए कल के नतीजों पर आज बाजार रिएयक्ट करेगा।  BPCL, COAL INDIA, BOSCH ,GODREJ CONSUMER,JUBILANT FOOD,DR LAL PATHLABS, METROPOLIS HEALTH, MRF कंपनियों पर बाजार में आज रियेक्शन दिख सकते हैं।

साथ ही आज दो कंपनियों का आईपीओ खुल रहा है जो कि 11 नवंबर को बंद होगा। ARCHEAN CHEMICAL INDUSTRIES का प्राइस बैंड 386 – 407 रुपए है और FIVESTAR BUSINESS FINANCE का प्राइस बैंड है 450 – 474 रुपए।

आज बैंक निफ्टी को 41500 पर पहला सपोर्ट और 41300 पर दुसरा सपोर्ट दिखा रहा है। जबकि निफ्टी का पहला सपोर्ट 18100 और दूसरा सपोर्ट 18000 पर दिख सकता है

कोई टिप्पणी नहीं: