मंगलवार, 1 नवंबर 2022

गैप अप खुलने के बाद गिरावट के साथ बाजार हो सकते हैं बंद!


 


 भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले दिख रहे हैं। बाजार को आज ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिल सकता है। चूंकि ज्यादातर एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। तो जाहिर है बाजार आज ऊपर खुलेगा। लेकिन कल अमेरिकी बाजारों में भी हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली और जिससे नैस्डेक 1 परसेंट से ज्यादा तो S&P करीब पौने एक परसेंट की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं डाओजोंस 128 प्वाइंट की गिरावट के साथ बंद हुआ।

चीन के फैक्ट्री आउटपुट में लगातार तीन महीनों से गिरावट देखने को मिल रही है। साथ ही अब किसी थर्ड पार्टी से फैक्ट्रियों का सर्वे काराने की बात की जा रही है। अक्टूबर में चीन की मैन्युफैक्चरिंग PMI 50 के नीचे रहा। ऐसे में डिमांड को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। साथ ही ओपेक का क्रूड प्रोडक्शन कटौती आज से शुरू हो रहा है। इसके साथ ही अदानी पोर्ट्स, सन फार्मा, यूपीएल, टेक महिंद्रा के नतीजों पर आज बाजार का मूवमेंट बहुत हद तक निर्भर रहेगा।

भारत के लिए आज एक और बड़ा इवेंट RBI करने जा रहा है। आज भारतीय डिजिटल रुपए का पायलट लॉन्च होने वाला है। फिलहाल होलसेल कारोबार में इसका इस्तेमाल होगा। इसके लिए शुरूआती दौर में 9 बैंकों की पहचान की गई है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी पिछले दो दिनों से बनी हुई है। लेकिन क्या ये आज तीसरे दिन भी जारी रहेगा इसपर संशय कायम है। कल FII 4178 करोड़ रुपए की कैश में खरीदारी की जबकि वायदा में 2325 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।

आज भारतीय बाजार की बात करें तो, गैपअप खुलने के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखी जा सकती है और संभव है कि बाजार गिरावट के साथ बंद हो। निफ्टी का पहला सपोर्ट 17900 पर और दूसरा 17850 पर दिखाई दे रहा है। वहीं बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 41100 और दूसरा 40900 पर दिखाई दे रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: