ZOMATO लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ZOMATO लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 1 दिसंबर 2022

भारतीय बाजार में आज रह सकती है रौनक!

 



भारतीय बाजार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक हो सकता है। या तो बाजार अपनी ऐसी ऊंचाई पर पहुंच जाएगा जहां दुबारा पहुंचने में उसे महीनों लग जाएंगे। या फिर आज बाजार में ऐसी मुनाफावसूली दिखेगी जैसी पहले कम ही देखी गई है।

 दरअसर आज बाजार के लिए दो ट्रिगर हैं एक ट्रिगर बाजार  को ऊपर ले जाने का है तो दूसरा ट्रिगर बाजार की नीचे खिंचने का। पहले हम बात करते हैं पहले ट्रिगर यानी तेजी वाले की। कल US फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल का बयान आया जिसके बाद अमेरिकी बाजार में सरपट तेजी देखने को मिली। पॉवेल ने दिसंबर से ब्याज दरों में कम बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। यानी चार बार लगातार 75 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद पांचवीं बार 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी अमेरिका के ब्याज दरों मे देखने को मिल सकती है। इस ट्रिगर से अमेरिकी के तीनों अहम सूचकांक डाओ, एस एंड पी और नैसडेक अच्छी तेजी के साथ दिन के उच्चतम स्तर पर बंद हुए। डाओ में 737 एस एंड पी में 122 और नैसडेक में 484 प्वाइंट की तेजी देखी गई। यानी डाओ में 2 परसेंट से ज्यादा नैसडेक में 3 परसेंट से ज्यादा और एस एंड पी में 4 परसेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।

 

दूसरा ट्रिगर है भारत की दूसरी तिमही के जीडीप नंबर। कल बाजार बंद होने के बाद ये नंबर आए हैं। पहली तिमाही के 8.4% के मुकाबले दूसरी तिमाही भारत का जीडीपी ग्रोथ गिरकर 6.3%  पर पहुंच गया है। सभी 8 कोर सेक्टर्स के ग्रोथ में गिरावट देखने को मिली है। वित्त मंत्री ने कहा है कि सेंट्रल बैंक रुपए की गिरावट को रोकने में ज्यादा सफल नहीं रहा है। सरकार के खर्चे लगातार बढ़ रहे हैं। अगर इस खबर पर बाजार रिएक्ट करता है तो बाजार में आज मुनाफावसूली दिख सकती है।

 

FII ने कल कैश मार्केट में 9010 करोड़ रुपए की जबरदस्त खरीदारी की है। जिसका असर हमें कल के आखिरी कारोबार में साफ देखने को मिला। वहीं DII ने कल 4056 करोड़ रुपए की की कैश मार्केट में बिकवाली की है। वायदा कारोबार में इंडेक्स ऑप्शन में कल विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2475 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।

 

क्रूड की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट का भाव 85 डॉलर के पार तो नायमेक्स क्रूड का भाव 80 डॉलर के पार पहुंच गया है। क्रिप्टो करेंसी में भी लगातार तो हफ्ते की गिरावट के बाद तेजी आई है। बिटक्वाइन एक बार फिर से 17 हजार डॉलर के पार पहुंच चुका है। कॉमेक्स गोल्ड करीब 2 परसेंट की तेजी के साथ 17090 डॉलर के करीब जा पहुंचा है। वहीं छोटी और लंबी अविध के यूएस बॉन्ड यील्ड में गिरावट देखी जा रही है।

 

कुछ शेयर जिसपर हो सकती है नजर केपीआई ग्रीन एनर्जी बोर्ड ने 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर को मंजूरी दी विप्रो ने अमेजन के AWS पर चलने वाले Wipro Data Intelligence को लॉन्च किया। जोमैटो में अलीबाबा ने जोमैटो के 26 करोड़ शेयर `62.06 रुपए प्रति पर बेचे और Camas Investments ने 9.8 Cr शेयर `62/शेयर पर खरीदे। एनालिस्ट और इन्वेस्टर के साथ पेटीएम की आज बैठक होन वाली। RBI आज डिजिटल रुपए का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च करेगा। और आज आएंगे ऑटो सेल्स के आंकड़े जिसके बाद ऑटो शेयरों पर दिख सकती है असर।

 

तमाम ग्लोबल संकेतों के बाद आज निफ्टी का पहला रेजिस्टेंस 1900 पर और दूसारा 1950 पर दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी का पहला रेजिस्टेंस 43400 पर और दूसरा 43500 पर दिख रहा है। अगर सपोर्ट की बात करें...आप सोच रहे होंगे इतने अच्छे संकेतों के बाद भी क्या बाजार को सपोर्ट चाहिए...जी हां, बाजार किधर भी जा सकता है। ऐसे में निफ्टी का पहला सपोर्ट 18400 और दूसरा 18350 पर दिख रहा है। जबकि बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 43100 और दूसरा 42900 पर दिख रहा है।

बुधवार, 30 नवंबर 2022

आज बाजार में गिरावट संभव!

 



पिछले 4 दिनों से सभी ग्लोबल संकेतों से ऊलट भारतयी बाजार में तेजी का आलम बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में कल मिलाजुला या यों कहें कि फ्लैट करोबार देखा गया । चीन में कोरोना की सख्ती लगातार बनी हुई है। टेक शेयरों लगातार गिरवाट देखी जा रही है। पिछले तीन दिनों से नैस्डेक और एस एंड पी में गिरवाट भरा कारोबार देखने को मिल रहा है। कल डाओ में हमज 3 प्वाइंट की बढ़त रही।

 आज यूएस फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल का आज बयान आने वाला है। जिसमें साफ हो पाएगा कि इस बार भी ब्याज दरों में 75 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी होगी या फिर ब्याज दरों में कम बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू होगा।

क्रूड की कीमतों ने यू टर्न लिया है आज फिर से कुछ तेजी दिख रही है कच्चे तेल में। यानी पेंट्स और ऑयल मार्केटिंग शेयरों में आज इसका असर देखने को मिल सकता है। वहीं अलीबाबा आज जोमैटो में ब्लॉक डील के जरिए शेयर बेच सकता है। वहीं RBI कल डिजिटल करेंसी का पायलट प्रोजक्ट जारी करेगा। आज भारत के दूसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े आएंगे। अगर जीडीपी ग्रोथ में ज्यादा गिरावट रही तो इसपर बाजार रियएक्ट कर सकता है। साथ ही कई दिनों में अपने ऊपरी स्तर पर टिके रहने की वजह से बाजार में वॉल्यू थीन हो चुका है और बाजार थोड़ा थका-थका सा लग रहा है। बाजार को और ऊपर जाने के लिए एक नए ट्रिगर की जरूरत है। डीएलएफ को पीछे छोड़ते हुए अडानी ग्रुप ने एशिया के सबसे बड़े झुग्गी बस्ती धारावी की रिडेवलपमेंट की बोली जीत ली है। इसके लिए ग्रुप ने 5 हजारा करोड़ रुपए से ज्यादा की बोली लगाई थी।

 कल FII ने कैश मार्केट में 1241 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। वहीं DII ने भी कल 744 करोड़ की खरीदारी की है। वहीं वायदा में FII ने 5372 करोड़ रुपए की बिकवाली इंडेक्स ऑप्शन में की है।

 आज बाजार में फ्लैट ओपनिंग देखने को मिल सकता है। जबकि लाल निशान में बंद होने के संकेत दिख रहे हैं। निफ्टी को पहला सपोर्ट 18500 पर और दसरा 18400 पर दिख रहा है। जबकि बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 42800 और दूसरा 42500 पर दिख रहा है।